फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: RCB is preparing for the final Bobat said all the players are focusing on their work

IPL 2025: फाइनल के लिए तैयारियों में जुटी आरसीबी, बोबाट बोले- सभी खिलाड़ी अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं

Fri, 30 May 2025 10:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 30 May 2025 10:57 PM IST
सार

पंजाब को हराकर आरसीबी फाइनल में पहुंच गई है लेकिन अभी दूसरी फाइनलिस्ट का इंतजार है। आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2025: RCB is preparing for the final Bobat said all the players are focusing on their work
आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने कहा कि टीम का आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचना खिलाड़ियों के एकजुट प्रयास का प्रमाण है। गुरुवार को आरसीबी ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर आईपीएल के मौजूदा सत्र के फाइनल में प्रवेश किया। टीम नौ साल बाद खिताबी मुकाबले के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब हुई है। 
विज्ञापन

IPL 2025: RCB is preparing for the final Bobat said all the players are focusing on their work
आरसीबी ने पंजाब को हराया - फोटो : IPL/BCCI
बोबाट ने खिलाड़ियों को दिया श्रेय
बोबाट ने इस प्रदर्शन का श्रेय टीम के जज्बे को दिया। बोबाट ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'हम पूरे सत्र में जिस तरह से खेले, उस पर गर्व है। हमारी टीम ने जिस साहस, संयम और आक्रामक इरादे से चुनौतियों का सामना किया है, वह पूरे सत्र में हमारे सामूहिक जज्बे को दर्शाता है। हमने यहां तक पहुंचने के दौरान कुछ अहम उपलब्धियां हासिल की लेकिन यह स्पष्ट रूप से सबसे महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025: RCB is preparing for the final Bobat said all the players are focusing on their work
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
दूसरी फाइनलिस्ट का इंतजार
पंजाब को हराकर आरसीबी फाइनल में पहुंच गई है लेकिन अभी दूसरी फाइनलिस्ट का इंतजार है। आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। वहीं, जीतने वाली टीम पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर-2 मैच खेलेगी। एक जून को अहमदाबाद में खेले जाने वाले मैच से दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला होगा। 

बोबाट ने आगे कहा, 'हमारे पास कई मैच विजेता हैं और सभी को योगदान देते हुए देखना शानदार रहा। लंबे और थकाऊ लीग चरण के बाद प्लेऑफ अपने खेल पर भरोसा करने और उसका आनंद लेने का समय है। फाइनल शानदार मौका होगा, विशेषकर हमारे प्रशंसकों के लिए और खिलाड़ी इस काम को खत्म करने के लिए केंद्रित और दृढ़ हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed