{"_id":"683979f878cd0119a402ac90","slug":"ipl-2025-nothing-better-than-playing-match-hazelwood-reply-to-players-left-ipl-for-wtc-final-rcb-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'मैच खेलने से बेहतर...', WTC फाइनल के लिए लीग छोड़कर स्वदेश लौटने वाले खिलाड़ियों को हेजलवुड का जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'मैच खेलने से बेहतर...', WTC फाइनल के लिए लीग छोड़कर स्वदेश लौटने वाले खिलाड़ियों को हेजलवुड का जवाब
Fri, 30 May 2025 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 30 May 2025 02:57 PM IST
सार
कंधे की चोट से उबरने के बाद हेजलवुड ने एक महीने के बाद आईपीएल में वापसी की, लेकिन उनके प्रदर्शन में पैनापन की कमी नहीं दिखी। उन्होंने 3.1 ओवर में 21 रन पर तीन विकेट चटकाए और आरसीबी को पंजाब किंग्स पर आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
जोश हेजलवुड
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को क्वालिफायर एक जीतने और फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले जोश हेजलवुड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए आईपीएल छोड़ने वाले खिलाड़ियों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लय हासिल करने के लिए मैदान पर खेलने से बेहतर कुछ भी नहीं है और उनका यह अनुभवी अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान काम आएगा। हेजलवुड ने चोट से उबरकर जबरदस्त वापसी की और पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरुवार को तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
कंधे की चोट से उबरकर हेजलवुड ने की वापसी
कंधे की चोट से उबरने के बाद हेजलवुड ने एक महीने के बाद आईपीएल में वापसी की, लेकिन उनके प्रदर्शन में पैनापन की कमी नहीं दिखी। उन्होंने 3.1 ओवर में 21 रन पर तीन विकेट चटकाए और आरसीबी को पंजाब किंग्स पर आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी की टीम 2016 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही। हेजलवुड का यह प्रदर्शन 11 जून को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले उनकी बेहतर तैयारियों का भी एक संकेत था।

आरसीबी
- फोटो : IPL/BCCI
'मैच खेलने से बेहतर कोई अभ्यास नहीं'
आरसीबी के लिए 27 अप्रैल के बाद पहली बार मैदान पर उतरे हेजलवुड ने कहा, 'मुझे गेंदबाजी करनी है, आप जानते हैं कि मैं दुनिया में कहीं भी रहूं, मुझे उस मैच (डब्ल्यूटीसी फाइनल) के लिए तैयार होने के लिए गेंदबाजी करनी है। मुझे लगता है कि मैदान पर मैच खेलने से बेहतर कोई जगह नहीं है। जाहिर है आपको अधिक गेंदबाजी करनी होगी और टेस्ट के लिए समय-समय पर अधिक घंटे तक प्रशिक्षण लेना होगा। मैच के लिए लय हासिल करने के लिए आईपीएल से बेहतर कोई जगह नहीं है।'

आईपीएल में अब तक 21 विकेट ले चुके हेजलवुड
हेजलवुड को टेस्ट मैचों का गेंदबाज माना जाता था, लेकिन उन्होंने खेल के छोटे प्रारूप के लिए अपने कौशल में सुधार किया। उन्होंने गुरुवार को शानदार लय में चल रहे श्रेयस अय्यर और जोश इंग्लिस जैसे बल्लेबाजों के भी विकेट चटकाए। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मैंने इस मैच मे जैसी गेंदबाजी की है लगभग वैसी ही गेंदबाजी टेस्ट मैचों में भी करता हूं।' हेजलवुड ने मौजूदा सत्र में सिर्फ 11 मैचों में 21 विकेट लिए हैं और इस दौरान उनका औसत 15.80 का रहा है।

आरसीबी की टीम
- फोटो : ANI
'पिच से तेज गेंदबाजों को मिल रही थी मदद'
कंधे की चोट से उबरने के बारे में पूछे जाने पर हेजलवुड ने कहा, 'मैंने पिछले कुछ सप्ताह में वापसी के लिए अपने कंधों पर बहुत मेहनत की है और पिछले 10 दिनों में अच्छी गेंदबाजी की और अब यहां आकर अच्छा लग रहा है। यहां पिच से मदद मिल रही थी। मुझे तेज यॉर्कर या अतिरिक्त प्रयास वाली गेंदबाजी नहीं करनी पड़ी। यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है।'

'छह गेंदबाज कहीं भी और कभी भी गेंदबाजी कर सकते'
इस मैच में लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया जबकि हेजलवुड को भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल का अच्छा साथ मिला। हेजलवुड ने कहा, 'ऐसा लगता है कि हमारे पास हर विभाग में अच्छे विकल्प है। मुझे लगता है कि पांच या छह गेंदबाजों में से कोई भी मैच में किसी भी समय गेंदबाजी कर सकता है, चाहे वह शुरुआत हो, बीच में या आखिरी ओवरों हो।'

सुयश शर्मा
- फोटो : PTI
हेजलवुड ने की सुयश शर्मा की तारीफ
उन्होंने कहा, 'भुवनेश्वर के होने से निश्चित रूप से मदद मिलती है। उसके पास काफी अनुभव है और वह काफी शांत खिलाड़ी है। टीम के बाकी गेंदबाजों पर भी इसका काफी असर पड़ता है। मैं शायद इस मामले में भुवी जैसा ही हूं, सब कुछ काफी शांत है, अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित करें और उसे लागू करने का प्रयास करें। हमारे पास सुयश भी है। टूर्नामेंट में उसके विकटों का आंकड़ा कम है लेकिन उसने पूरे टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी की है। उसने कमाल की गेंदबाजी की और उसे विकेट भी मिले।'