MI vs LSG: करियर का पहला छक्का जड़कर खुशी से झूमे रवि बिश्नोई, बुमराह को दिखाई आंखें; पंत-जहीर की भी हंसी छूटी
लखनऊ के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रवि बिश्नोई ने 14 गेंदों का सामना किया और 13 रन बनाकर आउट हुए। इस छोटी सी पारी में उनके बल्ले से दो छक्के निकले। पहला जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आया जबकि दूसरा कॉर्बिन बॉश के खिलाफ लगाया।
विस्तार
लखनऊ के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रवि बिश्नोई ने 14 गेंदों का सामना किया और 13 रन बनाकर आउट हुए। इस छोटी सी पारी में उनके बल्ले से दो छक्के निकले। पहला जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आया जबकि दूसरा कॉर्बिन बॉश के खिलाफ लगाया। बॉश ने ही उन्हें 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। मुंबई के खिलाफ बिश्नोई ने अपने आईपीएल करियर का पहला छक्का लगाया। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने करियर का पहला छक्का तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ ही ठोका। इसके बाद वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और जमकर जश्न मनाते दिखे।
See the reaction of Ravi Bishnoi
— vivek Frankmilan (@vivekpall) April 27, 2025
After hitting the six on Bumrah pic.twitter.com/yDYKF7uEVu
Reaction of Ravi Bishnoi after hitting six to Bumrah. 😂👌🏼 pic.twitter.com/NflEISskNK
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) April 27, 2025
Rishabh Pant couldn't believe the Ravi Bishnoi six Vs Jasprit Bumrah. pic.twitter.com/NH6fqwG8v0
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2025
मैच की बात करें तो, जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और रियान रिक्लेटन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की आईपीएल में यह 150वीं जीत है और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम है।
मुंबई ने इसके साथ ही आईपीएल 2025 में लगातार पांच मैच जीते। यह पांचवीं बार है जब मुंबई ने किसी सीजन लगातार पांच मैच जीते हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के ही नाम है। दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 140 मैच जीते हैं। मुंबई की आईपीएल 2025 में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम की जीत की लय पकड़ ली है और लगातार पांच मैच जीते हैं। यह सात प्रयास में पहली बार है जब मुंबई ने ग्रुप चरण में लखनऊ को हराया है। इससे पहले उसे इस टीम के खिलाफ एकमात्र जीत आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में मिली थी।