फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Mega Auction Eyes on Indian bowlers in auction Bhuvneshwar Kumar Deepak Chahar Mohammed Shami in fray

IPL Auction: भुवनेश्वर-चाहर सहित इन भारतीय गेंदबाजों पर रहेंगी नजरें, मोहम्मद शमी भी नीलामी टेबल पर उतरेंगे

Sat, 23 Nov 2024 04:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Nov 2024 04:45 PM IST
सार

भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और आवेश खान जैसे भारतीय गेंदबाज भी अपनी चमक बिखेरने के लिए आतुर होंगे। नीलामी में इस बार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी होंगे जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने रिटेन नहीं किया था।

विज्ञापन
IPL 2025 Mega Auction Eyes on Indian bowlers in auction Bhuvneshwar Kumar Deepak Chahar Mohammed Shami in fray
भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2025 के लिए रविवार और सोमवार को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होने वाली खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी में एक तरफ जहां ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों पर नजरें होंगी, वहीं भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और आवेश खान जैसे भारतीय गेंदबाज भी अपनी चमक बिखेरने के लिए आतुर होंगे। नीलामी में इस बार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी होंगे जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने रिटेन नहीं किया था। 
विज्ञापन

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी में इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन कुल 577 खिलाड़ियों को चयनित किया गया जिनमें से 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी, जबकि तीन सहयोगी राष्ट्र के हैं। इस बार कुल 331 अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपनी अपनी किस्मत आजमाएंगे जिसमें से 319 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी 204 खाली स्थानों के लिए बोली लगाएंगी। आइए जानते हैं वो कौन से भारतीय गेंदबाज हैं जिन पर इस बार नजरें रहने वाली हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले से मैदान पर वापसी की थी। शमी पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने उस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। शमी हालांकि चोटिल हो गए थे और उनकी इस साल के शुरुआत में टखने की सर्जरी भी हुई थी। शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से मैदान से बाहर चल रहे थे और चोटिल होने के कारण आईपीएल 2024 में भी नहीं खेल सके थे। शमी का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह
भारतीय टीम का एक और बड़ा नाम जो नीलामी में उतरेगा, वो है अर्शदीप सिंह। तेज गेंदबाज अर्शदीप लंबे समय तक पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। पंजाब ने इस बार अर्शदीप को रिटेन नहीं किया था, लेकिन उसके पास नीलामी में आरटीएम का विकल्प उपलब्ध रहेगा। अर्शदीप टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के दूसरे सफल गेंदबाज हैं। अर्शदीप ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई चार मैचों की टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था।

खलील अहमद 
जो अर्शदीप सिंह को नहीं खरीद पायएंगे, उनकी निगाहें खलील पर होंगी। यश दयाल को आरसीबी ने बरकरार रखा है लिहाजा खलील को अच्छे दाम मिल सकते हैं। मांग और आपूर्ति समीकरण के तहत नीलामी के दौरान उन पर अच्छी बोली लग सकती है।

दीपक चाहर 
पिछले कुछ साल में चोटों से परेशान रहे चाहर पावरप्ले में अच्छे स्विंग गेंदबाज साबित होते हैं। उनके लिए कई टीमें दम लगा सकती हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन भी किया है। लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेल चुके चाहर पर सीएसके दांव लगाएगी या नहीं, यह भी देखना दिलचस्प होगा। 

आवेश खान
आईपीएल के पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए 19 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज आवेश खान 10 करोड़ रुपये में खरीदे गए थे। उन्हें एक बार फिर अच्छा दाम मिल सकता है।

हर्षल पटेल 
हमेशा आईपीएल में हर्षल पटेल को मोटा करार मिलता है। राष्ट्रीय टीम के लिए चयन में भले ही उनके नाम पर विचार नहीं होता है लेकिन पिछले सत्र में 24 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज को आईपीएल में अनदेखा नहीं किया जा सकता।

भुवनेश्वर कुमार 
पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारत के सीम और स्विंग गेंदबाज कम ही हैं और भुवनेश्वर कुमार के पक्ष में उनका अनुभव भी है। उन्हें 10 करोड़ रुपये से कम में खरीदा जा सकता है और दुनिया जानती है कि सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अनुभवी खिलाड़ी कितने पसंद हैं। भुवनेश्वर पिछले सत्र तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे, लेकिन इस बार उनकी टीम ने भुवनेश्वर को रिटेन नहीं किया। भुवनेश्वर भले ही लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शीर्ष पांच पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed