{"_id":"67efc4dcb4c46b7b1b0b64ae","slug":"ipl-2025-jos-buttler-happy-to-leave-captaincy-of-england-team-said-feeling-good-mentality-also-improved-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: इंग्लैंड टीम की कप्तानी छोड़कर खुश हैं जोस बटलर, कहा- हल्का महसूस कर रहा, मानसिकता में भी हुआ सुधार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: इंग्लैंड टीम की कप्तानी छोड़कर खुश हैं जोस बटलर, कहा- हल्का महसूस कर रहा, मानसिकता में भी हुआ सुधार
Fri, 04 Apr 2025 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 04 Apr 2025 05:09 PM IST
सार
बटलर ने कहा कि अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद वह हल्का महसूस कर रहे हैं और आईपीएल में खुलकर खेल रहे हैं। बटलर का इस सीजन अब तक स्ट्राइक रेट 173 के करीब है।
विज्ञापन
बटलर
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर को टीम में शामिल करना सही फैसला साबित हुआ है। इस सीजन टीम के दो बल्लेबाज जो फॉर्म में हैं, उनमें साई सुदर्शन के अलावा बटलर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराने में बटलर ने अहम भूमिका निभाई थी। वह तीन पारियों में 83 की औसत और करीब 173 के स्ट्राइक रेट से 166 रन बना चुके हैं। बटलर ने कहा कि इसमें इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ने के फैसले ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा है कि वह कप्तानी छोड़कर खुश हैं और अच्छी मानसिकता के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बटलर
- फोटो : ANI
बटलर ने कहा कि अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद वह हल्का महसूस कर रहे हैं और आईपीएल में खुलकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाई थी। इसके बाद बटलर ने कप्तानी छोड़ दी थी। वह इस दौरान खुद ही रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। हालांकि, आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस 34 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक तीन पारियों में दो अर्थशतक लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: '23.75 करोड़ मिलने का मतलब यह नहीं कि हर मैच में रन बनाने होंगे', वेंकटेश अय्यर का आलोचकों को जवाब
यह भी पढ़ें: IPL 2025: '23.75 करोड़ मिलने का मतलब यह नहीं कि हर मैच में रन बनाने होंगे', वेंकटेश अय्यर का आलोचकों को जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
बटलर
- फोटो : ANI
बटलर ने कहा, 'मैं निश्चित तौर पर काफी हल्का महसूस कर रहा हूं। कप्तान के रूप में जब आप अनुकूल परिणाम हासिल नहीं करते हो तो आप पर इसका दबाव पड़ता है तथा आप चीजों को सही करने के लिए अपना काफी समय और ऊर्जा लगाते हो, लेकिन अब कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद मैं काफी सहज महसूस कर रहा हूं। अब मैं अपना पूरा ध्यान अपने खेल पर लगा सकता हूं।'
बटलर
- फोटो : ANI
बटलर टी20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते रहे हैं लेकिन हाल में वह इंग्लैंड और अब आईपीएल में गुजरात की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर सहज हूं। मैंने हाल में इंग्लैंड की तरफ से भी इस नंबर पर बल्लेबाजी की थी और मैं सलामी बल्लेबाज के रूप मेंअपने अनुभव का इस्तेमाल कर रहा हूं।'
यह भी पढ़ें: SRH को हुआ क्या?: पहले मैच के बाद शीर्ष-3 बैटर फ्लॉप, अब 200 भी नहीं बना पा रहे; हेड का यह आंकड़ा चौंकाने वाला
यह भी पढ़ें: SRH को हुआ क्या?: पहले मैच के बाद शीर्ष-3 बैटर फ्लॉप, अब 200 भी नहीं बना पा रहे; हेड का यह आंकड़ा चौंकाने वाला
बटलर
- फोटो : ANI
बटलर ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व कौशल और साईं सुदर्शन की बल्लेबाजी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, 'गिल शानदार कप्तान है। उसके पास नेतृत्व कौशल के अच्छे गुण हैं। वह आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करता है। वह सभी के साथ मिलकर रहता है। मैं वास्तव में उसकी कप्तानी में खेलने का आनंद ले रहा हूं।' सुदर्शन के बारे में बटलर ने कहा, 'साई वास्तव में प्रभावशाली बल्लेबाज है। वह बेहतरीन खिलाड़ी है। मैं जानता था कि वह अच्छा खिलाड़ी है लेकिन जब आपको करीब से देखने का मौका मिलता है अब आप सही आकलन कर सकते हैं। वह शानदार बल्लेबाज है और उसका भविष्य उज्जवल है।'