फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Flop Players Iceland Cricket Creates Frauds And Scammers Team Rishabh Pant Captain

IPL 2025: 'नाम बड़े और दर्शन छोटे..', आइसलैंड क्रिकेट ने ली भारतीय खिलाड़ियों की चुटकी; उड़ाया ऋषभ पंत का मजाक

Tue, 06 May 2025 06:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 06 May 2025 06:00 PM IST
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला इस सीजन खामोश रहा है। रन बनाना तो बहुत दूर की बात है वह विकेट पर टिकने के लिए भी संघर्ष करते दिखे हैं। 11 मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 128 रन बनाए।

विज्ञापन
IPL 2025 Flop Players Iceland Cricket Creates Frauds And Scammers Team Rishabh Pant Captain
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल का 18वां सत्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग चरण के मुकाबले अभी जारी हैं लेकिन प्लेऑफ की स्थिति लगभग साफ हो गई है। ऐसे में इस सीजन अच्छा और बुरा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की चर्चाएं होने लगी हैं। ऋषभ पंत मौजूदा सत्र के सबसे  महंगे खिलाड़ी हैं लेकिन वह अपने बल्ले से प्रभावित नहीं कर पाए। इस पर अब आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी ली है। उन्होंने आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की चुटकी ली है।
विज्ञापन

इस सीजन नहीं चला पंत का बल्ला
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला इस सीजन खामोश रहा है। रन बनाना तो बहुत दूर की बात है वह विकेट पर टिकने के लिए भी संघर्ष करते दिखे हैं। 11 मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 128 रन बनाए। वह अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह प्रभावित नहीं कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गज नहीं कर सके प्रभावित
मौजूदा सत्र में पंत के अलावा ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और वेंकटेश अय्यर का बल्ला भी खामोश रहा है। इनकी टीमों ने मेगा नीलामी में इन पर मोटी रकम खर्च की थी, लेकिन उनका प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। अब आइसलैंड क्रिकेट ने आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की एक अलग प्लेइंग 11 बनाई है। इस टीम का कप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है।
विज्ञापन

आइसलैंड क्रिकेट ने ली चुटकी
आइसलैंड क्रिकेट ने लिखा- रेजाविक में बारिश के दिन, हम आपको हमारी आईपीएल 2025 धोखाधड़ी और घोटालेबाज टीम बता रहे हैं- राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, ईशान किशन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, लियाम लिविंगस्टोन, दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, मोहम्मद शमी। कोई प्रभाव नहीं डालने वाला खिलाड़ी: मुकेश कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed