{"_id":"67d2f336b87a613e7f01a6bd","slug":"ipl-2025-england-cricketer-harry-brook-has-been-banned-from-playing-in-the-ipl-for-the-next-two-years-2025-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: हैरी ब्रूक पर लगा दो साल के लिए प्रतिबंध, दिल्ली कैपिटल्स में चुने जाने के बाद खत्म किया था अनुबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: हैरी ब्रूक पर लगा दो साल के लिए प्रतिबंध, दिल्ली कैपिटल्स में चुने जाने के बाद खत्म किया था अनुबंध
Thu, 13 Mar 2025 08:31 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:31 PM IST
सार
हैरी ब्रूक पर आईपीएल 2025 से पहले दो साल के लिए प्रतिबंध लग गया है। उन्होंने 22 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना अनुबंध समाप्त किया था।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर आईपीएल 2025 से पहले दो साल के लिए प्रतिबंध लग गया है। उन्होंने 22 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना अनुबंध समाप्त किया था। यह लगातार दूसरा सत्र है जब 26 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए खुद को अनुपलब्ध रखा है।
विज्ञापन
England Cricketer Harry Brook has been banned from playing in the IPL for the next two years after he withdrew himself after being selected in the auction: IPL Official
— ANI (@ANI) March 13, 2025विज्ञापन
टीम और फैंस से मांगी माफी
अपने फैसले की जानकारी ब्रूक ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स और प्रशंसकों से माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा- मैंने आईपीएल के अगले सत्र से हटने का बहुत मुश्किल फैसला किया है। मैं दिल्ली कैपिटल्स और उनके समर्थकों से बिना शर्त माफी मांगता हूं।' उन्होंने कहा , 'यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण समय है और मैं आगामी श्रृंखला की तैयारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना चाहता हूं।'
ब्रूक ने आगे लिखा- 'इसके लिए मुझे अपने अब तक के करियर के सबसे व्यस्त दौर के बाद तरोताजा होने के लिए समय चाहिए। मैं जानता हूं कि हर कोई इसे नहीं समझेगा और मैं उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं करता हूं, लेकिन मुझे वह करना होगा जो मुझे लगता है कि सही है और अपने देश के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता है और मेरा पूरा ध्यान इसी पर है।'

View this post on Instagram
पिछले सत्र में भी अनुपलब्ध रहे थे ब्रूक
ब्रूक ने अपनी दादी के निधन के कारण आईपीएल के पिछले सत्र से भी नाम वापस ले लिया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के आईपीएल से जुड़े नियमों के अनुसार अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद अनफिट नहीं होने की स्थिति में इस टूर्नामेंट में नहीं खेलता है तो उस पर आईपीएल में खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

नए नियम के कारण लगा ब्रूक पर प्रतिबंध
बीसीसीआई के पिछले साल टीमों के साथ साझा किए गए दस्तावेज के अनुसार, 'कोई भी (विदेशी) खिलाड़ी जो नीलामी के लिए पंजीकरण करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सत्र की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध घोषित करता है तो उसे दो सत्र के लिए आईपीएल और आईपीएल नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।'