Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'Bumrah disappointed, wanted to see team win on his return', said MI coach Mahela Jaywardene vs RCB

IPL 2025: 'बुमराह निराश हैं, वापसी पर टीम को जिताना चाहते थे', आरसीबी से हार के बाद बोले मुंबई के कोच जयवर्धने

Tue, 08 Apr 2025 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Apr 2025 02:43 PM IST
सार

जयवर्धने ने मैच के बाद कहा, 'मैंने मैच के बाद उनसे बात की और वह अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। वह निराश भी हैं, क्योंकि वह वापसी पर टीम को जीत दिलाना चाहते थे। उनकी गति अच्छी है और वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।'

विज्ञापन
IPL 2025: 'Bumrah disappointed, wanted to see team win on his return', said MI coach Mahela Jaywardene vs RCB
बुमराह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बयान दिया है। जयवर्धने ने कहा कि बुमराह हार से निराश हैं। वह वापसी पर टीम को जीतते हुए देखना चाहते थे। जयवर्धने ने यह भी कहा कि बुमराह वापसी पर सहज दिख रहे हैं और अच्छी गेंदबाजी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

बुमराह की वापसी पर खुश हैं जयवर्धने
जयवर्धने ने कहा कि उनके शामिल होने से टीम के आक्रमण को मजबूती मिली है। बुमराह ने पीठ की चोट के कारण इस साल जनवरी से कोई मैच नहीं खेला था। उन्होंने सोमवार को आरसीबी के खिलाफ मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। भारतीय टीम के उनके साथी विराट कोहली ने मिडविकेट पर छक्का जड़कर उनका स्वागत किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। मुंबई की टीम यह मैच 12 रन से हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बुमराह को मैच प्रैक्टिस देना चाहते थे'
जयवर्धने ने मैच के बाद कहा, 'मैंने मैच के बाद उनसे बात की और वह अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। वह निराश भी हैं, क्योंकि वह वापसी पर टीम को जीत दिलाना चाहते थे। उनकी गति अच्छी है और वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।' जयवर्धने ने बुमराह को देर से गेंदबाजी के लिए बुलाने के फैसले का भी बचाव किया। उन्होंने कहा, 'उनके आने से हमारे पास अधिक विकल्प हो गए हैं। हमारे पास दो स्विंग गेंदबाज हैं और हमें सबसे पहले उन्हें वह मौका देना होगा। बूम (बुमराह) तीन महीने बाद वापसी कर रहे हैं और हम उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का माहौल देना चाहते थे।'
विज्ञापन

'बुमराह ने अच्छी वापसी की'
जयवर्धने ने कहा, 'उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और चीजों को बहुत अच्छी तरह से नियंत्रित किया। वह जितने अधिक मैच खेलेंगे उतना ही उनका प्रदर्शन बेहतर होता जाएगा। उन्होंने इससे पहले अपना आखिरी मैच टेस्ट क्रिकेट के रूप में खेला था और अब वह टी20 खेल रहे हैं। इसलिए हमें इसे समझने की जरूरत है, लेकिन उनका कौशल शानदार था।'

'आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा'
जयवर्धने बुमराह की प्रगति के साथ-साथ फिटनेस और फॉर्म के मामले में मौजूदा स्थिति को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा, 'उनका पहला दिन था जहां उन्होंने पेशेवर मैच में गेंदबाजी की। बुमराह की गेंदबाजी कुछ ऐसी चीज है जिसकी हमारे पास पिछले कुछ मैचों में कमी थी। हमें उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed