फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Bengal Cricket Association received bomb threat during Kolkata vs Chennai match

IPL 2025: कोलकाता बनाम चेन्नई मैच के बीच बंगाल क्रिकेट संघ को मिली बम धमाके की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 07 May 2025 11:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 07 May 2025 11:22 PM IST
सार

मैच से पहले एक अज्ञात ईमेल आईडी से कैब के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भेजी गई थी। इसके बाद कैब ने कोलकाता पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने ईडेन गार्डंस की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन
IPL 2025: Bengal Cricket Association received bomb threat during Kolkata vs Chennai match
अजिंक्य रहाणे-धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच बुधवार को ईडेन गार्डंस में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने गत विजेता केकेआर को दो विकेट से हराकर उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया। मैच के दौरान बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) को बम के धमाके की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

कैब को ईमेल पर मिली थी धमकी
मैच से पहले एक अज्ञात ईमेल आईडी से कैब के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भेजी गई। इसके बाद कैब ने कोलकाता पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने ईडेन गार्डंस की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस मामले पर कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, 'हमें दोपहर में बम की धमकी वाला ईमेल मिला जिसके बाद हमने कोलकाता पुलिस को सूचित किया। स्टेडियम के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ईमेल कैब के आधिकारिक ईमेल अकाउंट में आया। जांच शुरू कर दी गई है और स्टेडियम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।' धमकी के बावजूद मैच बिना किसी व्यवधान के जारी रहा और माहौल खुशनुमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed