{"_id":"65673efa89b37268320a9f7a","slug":"ipl-2024-war-between-chennai-super-kings-and-gujarat-titans-for-shah-rukh-khan-why-did-ashwin-say-this-2023-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'शाहरुख की वजह से चेन्नई और गुजरात के बीच होगी जंग...', नीलामी से पहले अश्विन ने क्यों दिया यह बयान?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'शाहरुख की वजह से चेन्नई और गुजरात के बीच होगी जंग...', नीलामी से पहले अश्विन ने क्यों दिया यह बयान?
Wed, 29 Nov 2023 07:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Nov 2023 07:09 PM IST
सार
रिलीज किए गए खिलाड़ी अब 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद तय होगा कि कौन सी टीम कैसी दिखती है। ऑक्शन को लेकर रविचंद्रन अश्विन का एक बड़ा बयान सामने आया है।
विज्ञापन
धोनी, अश्विन और शुभमन
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों ने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। 10 टीमों ने कुल मिलाकर 174 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि 81 खिलाड़ी रिलीज हुए। हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के बाद गुजरात के पर्स में सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपये बचे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 34 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में 32.7 करोड़ रुपये और चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में 31.4 करोड़ रुपये बचे हैं।
विज्ञापन
19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन
रिलीज किए गए खिलाड़ी अब 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद तय होगा कि कौन सी टीम कैसी दिखती है। ऑक्शन को लेकर रविचंद्रन अश्विन का एक बड़ा बयान सामने आया है। अश्विन ने आईपीएल 2024 की नीलामी में फ्रेंचाइजी की रणनीति पर अपनी राय दी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अश्विन ने कहा कि बल्लेबाजों में पावर हिटर शाहरुख खान महंगे बिक सकते हैं। शाहरुख खान 2022 के आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे। 14 मैचों में उन्होंने 156.165 की स्ट्राइक-रेट से 96 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विन ने क्या कहा?
शाहरुख खान
- फोटो : IPL
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- मैं नीलामी में निश्चित रूप से शाहरुख खान के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच जंग देख सकता हूं। गुजरात को हार्दिक पंड्या की कमी खल रही है। उन्हें ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो पारी का अंत कर सके और उन्हें एक पावर प्लेयर की जरूरत है। किंग्स इलेवन पंजाब में शाहरुख की कीमत नौ करोड़ रुपये थी और मुझे लगता है कि उन्होंने अपना कौशल अच्छी तरह से दिखाया। क्या उन्हें रिलीज करना एक अच्छा फैसला है? क्योंकि मुझे लगता है कि उन्हें ऑक्शन में 12-13 करोड़ रुपये में मिल सकते हैं।
अश्विन ने कहा, 'सीएसके शाहरुख खान को खरीदने के लिए मिचेल स्टार्क तक को छोड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं, क्योंकि उनके पास स्थानीय खिलाड़ी की मौजूदगी नहीं है। वे मेगा ऑक्शन में शाहरुख खान के लिए गए थे और बोली लगाई थी। यही कारण है कि मैं ऐसा अनुमान लगा रहा हूं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स समेत आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। स्टोक्स के ्अलावा रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में अंबाती रायडू (रिटायर्ड), प्रिटोरियस, भगत वर्मा, शुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, काइल जेमीसन, सिसांदा मगाला। स्टोक्स को सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। साथ ही यह भी तय हो गया है कि धोनी अगले सीजन भी खेलेंगे और चेन्नई की कप्तानी करेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा स्क्वॉड: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे, मिशेल सैंटनर, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, निशांत सिंधु, अजय मंडल, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, माथीषा पाथिराना, प्रशांत सोलंकी।
चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा स्क्वॉड: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे, मिशेल सैंटनर, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, निशांत सिंधु, अजय मंडल, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, माथीषा पाथिराना, प्रशांत सोलंकी।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें भानुका राजपक्षा, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरुख खान के नाम शामिल हैं। शाहरुख को रिलीज करना चौंकाने वाला था, क्योंकि वह मैच फिनिशर हैं और बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।
पंजाब किंग्स का मौजूदा स्क्वॉड: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, अथर्व ताइदे, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, विद्धवत कवेरप्पा।
पंजाब किंग्स का मौजूदा स्क्वॉड: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, अथर्व ताइदे, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, विद्धवत कवेरप्पा।