{"_id":"660528358db3f4ec6102e222","slug":"ipl-2024-tournament-17th-season-opening-day-registers-record-breaking-viewership-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: टूर्नामेंट के 17वें सीजन का पहला मैच इतने करोड़ लोगों ने देखा, टूटे रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: टूर्नामेंट के 17वें सीजन का पहला मैच इतने करोड़ लोगों ने देखा, टूटे रिकॉर्ड
Thu, 28 Mar 2024 01:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:50 PM IST
सार
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 17वें सीजन की शुरुआत आरसीबी के खिलाफ जीत से की थी। मैच से एक दिन पहले अपनी कप्तानी टीम को पांच बार विजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कमान छोड़ दी थी और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई के कप्तान बने थे।
विज्ञापन
आईपीएल 2022
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट को शुरू हुए एक सप्ताह का समय होने को चला है। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबले से हुआ था। आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर डिजनी स्टार के अनुसार, पहले दिन कुल 16.8 करोड़ लोगों ने इस मैच का आनंद लिया जो एक रिकॉर्ड है।
डिजनी स्टार के अनुसार, पहले दिन 1276 करोड़ मिनट का वाचटाइम रहा जो किसी भी सीजन के पहले दिन अबतक का सर्वाधिक है। आईपीएल के 17वें सीजन के पहले दिन एक साथ 6.1 करोड़ दर्शकों ने डिजनी स्टार नेटवर्क पर मैच का प्रसारण देखा जो अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। स्टार स्पोर्ट्स ने एक बयान में कहा, यह एक शानदार उपलब्धि है जो फैंस द्वारा स्टार स्पोर्ट्स को दी गई है। हमारी प्रतिबद्धता है कि हम फैंस तक बेहतर कवरेज लाएंगे। हम अपने सभी पार्टनर को भी धन्यवाद देते हैं और बीसीसीआई के आभारी हैं जिनका समर्थन हमें मिलता है। यह वृद्धि टीवी पर दर्शकों को एकत्रित करने और टूर्नामेंट को सफल शुरुआत दिलाने की लाइव क्रिकेट की क्षमता को दर्शाता है। हम इसकी गति को आगे बढ़ाने और दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट के जादू को बरकरार रखने का काम जारी रखेंगे।
चेन्नई ने की थी विजयी शुरुआत
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 17वें सीजन की शुरुआत आरसीबी के खिलाफ जीत से की थी। मैच से एक दिन पहले अपनी कप्तानी टीम को पांच बार विजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कमान छोड़ दी थी और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई के कप्तान बने थे। मैच के शुरू होने से पहले आधे घंटे का रंगारंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने जलवा बिखेरा था। इसके अलावा गायक एआर रहमान और सोनू निगम ने अपनी आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया था। ओपनिंग सेरेमनी का मुख्य आकर्षण चंद्रयान तीन की सफल लैंडिग को दर्शाना रहा था।
विज्ञापन
पहले ही सप्ताह बने रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 का पहला सप्ताह दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक रहा। टूर्नामेंट के दूसरे ही दिन जहां इस सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला खेला गया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 15 महीने के बाद मैदान पर वापसी की। इसके अलावा टूर्नामेंट के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और इस मैच में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूटे। आईपीएल के मौजूदा सीजन में अबतक आठ मैच खेले गए हैं और सीएसके की टीम दो मैचों दो जीत के साथ चार अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।