फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Suryakumar Yadav criptic Instagram post certain his participation in IPL

IPL 2024: सूर्यकुमार क्या नहीं खेल पाएंगे आईपीएल, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिए संकेत

Tue, 19 Mar 2024 06:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Mar 2024 06:39 PM IST
सार

विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी लबे समय से मैदान से बाहर चल रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि सूर्यकुमार शुरुआती मैच से बाहर हो सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: Suryakumar Yadav criptic Instagram post certain his participation in IPL
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी इस सीजन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मुंबई के कुछ खिलाड़ी हालांकि चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी लबे समय से मैदान से बाहर चल रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि सूर्यकुमार शुरुआती मैच से बाहर हो सकते हैं, लेकिन अब खुद सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिससे यह संकेत मिल रहा है कि सूर्यकुमार फिलहाल मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार की हुई थी दो सर्जरी
सूर्यकुमार यादव पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा थे। जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान सूर्यकुमार  का टखना चोटिल हो गया था। इसके कारण सूर्यकुमार को टखने की सर्जरी करानी पड़ी थी जिसके बाद उनका स्पोर्ट्स हर्निया का भी ऑपरेशन हुआ था। सूर्यकुमार तभी से इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। सभी को उम्मीद थी कि सूर्यकुमार 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले पहले मैच से मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सूर्यकुमार का शुरुआती मैच से वापसी करना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई बैचेनी
सूर्यकुमार की फिटनेस को लेकर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने भी कुछ स्पष्ट नहीं बताया था। उनका कहना है कि मुंबई की टीम बीसीसीआई की मेडिकल टीम से सूर्यकुमार को लेकर अपडेट मिलने का इंतजार कर रही है। इस बीच, सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल टूटने की इमोजी पोस्ट की जिससे फैंस की बैचेनी बढ़ गई है। इसके मायने यही निकाले जा रहे हैं कि शायद सूर्यकुमार समय से वापसी नहीं कर पाने के कारण निराश हैं। उनके पोस्ट से सूर्यकुमार के कुछ मैचों से बाहर रहने की खबरों को बल मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यकुमार का उपलब्ध ना होना मुंबई के लिए चिंता का विषय
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। डेथ ओवरों की सूर्यकुमार जिस तरह बल्लेबाजी करते हैं वो टीम के काफी काम आता है। सूर्यकुमार यादव अगर समय से वापसी नहीं कर सके तो यह पांच बार की चैंपियन मुंबई टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है। मुंबई की टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने उतरेगी, लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही उसके लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed