फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Sunrisers Hyderabad Named Vijaykanth viyaskanth as replacement of Wanindu Hasranga

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने हसरंगा की जगह इस स्पिनर को किया शामिल, कई लीग में खेलने का है अनुभव

Tue, 09 Apr 2024 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Apr 2024 07:59 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के लिए पिछले साल दुबई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में हसरंगा को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि बाएं पैर में चोट के कारण वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में नहीं खेल पा रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: Sunrisers Hyderabad Named Vijaykanth viyaskanth as replacement of Wanindu Hasranga
वानिंदु हसरंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने अनुभवी वानिंदु हसरंगा की जगह आईपीएल 2024 के लिए श्रीलंका के लेग स्पिनर विजयकांत वियासकांत को टीम में शामिल किया है। विजयकांत 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर हैदराबाद के साथ जुड़े हैं। हसरंगा चोटिल होने के कारण आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए थे और टीम ने अबतक उनकी जगह रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की थी। 
विज्ञापन


हसरंगा को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के लिए पिछले साल दुबई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में हसरंगा को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि बाएं पैर में चोट के कारण वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में नहीं खेल पा रहे हैं। इससे पहले हसरंगा ने दो सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व किया था। आरसीबी ने श्रीलंका के इस ऑलरउंडर खिलाड़ी को 2022 के लिए हुई नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने आरसीबी के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था और डेब्यू सीजन में 26 विकेट लिए थे। इसके बावजूद उन्हें पिछले सीजन ज्यादा नहीं खिलाया गया और बाद में रिलीज कर दिया। 
विज्ञापन


गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी प्रभावी हैं हसरंगा
हैदराबाद के लिए हसरंगा का बाहर होना बड़ा झटका था क्योंकि वह किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ हसरंगा अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं वह आईपीएल 2024 के दूसरे हाफ में प्रभाव छोड़ सकते थे, क्योंकि धीरे-धीरे आईपीएल की पिच धीमी होती जा रही है। ऐसे में उनकी मिस्ट्री स्पिन घातक साबित हो सकती थी। हसंरगा फुटबॉलर नेमार की तरह जश्न मनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह दोनों हाथों से कॉल मी स्टाइल में जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटिल होने से पहले आईसीसी ने किया था निलंबित
हसरंगा के लिए पिछले कुछ दिन अच्छे नहीं रहे हैं। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले हसरंगा को आईसीसी ने निलंबित कर दिया था। आईसीसी ने बताया था कि हसरंगा क्रिकेट की वैश्विक संस्था की आचार संहिता के दोषी पाए गए जिस कारण उन पर यह कार्रवाई की गई है। आईसीसी के अनुसार, हसरंगा आठ डिमैरिट अंक के करीब पहुंच गए जिसे नियम के अनुसार चार निलंबन अंक में बदल दिया गया। यह अंक दो टेस्ट या फिर चार वनडे या इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के निलंबन के बराबर है।


विजयकांत ने श्रीलंका के लिए खेला है एकमात्र टी20 मैच
विजयकांत ने श्रीलंका के लिए अबतक एकमात्र टी20 मैच ही खेला है। 22 वर्षीय विजयकांत ने 2023 एशियन गेम्स के दौरान श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि वह दुनिया की कई टी20 लीग में खेल चुके हैं। उन्होंने आईएलटी20 में एमआई अमीरात के लिए चार मैचों में आठ विकेट चटकाए थे। इसके अलावा वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चट्टोग्राम चैलेंजर्स और लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed