IPL 2024: आईपीएल से पहले चेन्नई की कप्तानी में बड़ा बदलाव, धोनी की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी
आईपीएल 2024 के लिए धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 मार्च से शुरु होने जा रहे आईपीएल के 17वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सीएसके अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ शुक्रवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। धोनी के नेतृत्व में टीम ने पिछले सीजन में गुजरात जाएंट्स को फाइनल मैच में करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
Presenting @ChennaiIPL's Captain - @Ruutu1331 🙌🙌#TATAIPL pic.twitter.com/vt77cWXyBI
— IndianPremierLeague (@IPL) March 21, 2024
पहले भी हो चुका सीएसके की कप्तानी में बदलाव
सीएसके को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी आगामी सीजन में टीम की अगुवाई करते नजर नहीं आएंगे। यह पहली बार नहीं है कि धोनी ने इस जिम्मेदारी से किनारा किया है। इससे पहले आईपीएल 2022 में भी टीम मैनेजमेंट ने कप्तानी में बदलाव किया था। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को धोनी की जगह कप्तान बनाया गया था। हालांकि, वह इस जिम्मेदारी का निर्वाहन ठीक ढंग से नहीं कर पाए थे और लीग मैचों में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से उन्होंने टीम का साथ बीच सीजन में ही छोड़ दिया था और कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद धोनी ने एक बार फिर कप्तानी संभाली थी। पिछले सीजन में टीम ने अपना पांचवां खिताब जीता था।
𝐈𝐭'𝐬 𝐒𝐡𝐨𝐰𝐓𝐢𝐦𝐞!
— IndianPremierLeague (@IPL) March 21, 2024
The #TATAIPL is here and WE are ready to ROCK & ROLL 🎉🥳🥁
Presenting the 9 captains with PBKS being represented by vice-captain Jitesh Sharma. pic.twitter.com/v3fyo95cWI
फोटोशूट में नहीं पहुंचे धोनी
आईपीएल के आगामी सीजन के लिए हुए कप्तानों के फोटोशूट में धोनी नहीं पहुंचे थे। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को देखा गया था, तब से ही सीएसके की कप्तानी में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। गुरुवार को आईपीएल ने अपने आधिकारिक पोस्ट में इस बात की पुष्टि कर दी कि चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे। वहीं, पंजाब किंग्स ने भी आईपीएल के आगामी सीजन से पहले बड़ा फैसला लेते हुए जितेश शर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया है। उन्हें शिखर धवन की जगह कप्तानों के साथ फोटोशूट कराते देखा गया।
OFFICIAL STATEMENT: MS Dhoni hands over captaincy to Ruturaj Gaikwad. #WhistlePodu #Yellove
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 21, 2024
चेन्नई ने की पुष्टि
चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम की कप्तानी में हुए बदलाव की पुष्टि करते हुए बताया कि धोनी की जगह युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज को टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 27 वर्षीय खिलाड़ी 2019 में टीम के साथ जुड़े थे। उन्होंने अब तक खेले 52 मैचों में 1797 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उनके नाम एक शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। पिछले सीजन में पुणे के इस बल्लेबाज ने सीएसके के लिए 16 मैचों में 590 रन बनाए। चेन्नई को खिताब दिलाने में युवा खिलाड़ी ने अहम योगदान रहा था।
धोनी ले सकते हैं संन्यास
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने आईपीएल करियर का आखिरी सीजन खेलते नजर आ सकते हैं। कप्तानी में अचानक हुए बदलाव के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। 42 वर्षीय खिलाड़ी ने 212 मैचों में चेन्नई की कप्तानी संभाली है। उनके अलावा सुरेश रैना ने पांच मैचों में और रवींद्र जडेजा ने आठ मुकाबलों में टीम का नेतृत्व किया है।