फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Rishabh Pant can become Chennai Super Kings captain in place of MS Dhoni said Deep Dasgupta

IPL: धोनी की जगह चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान बन सकते हैं ऋषभ पंत, पूर्व भारतीय विकेटकीपर का बड़ा दावा

Sun, 03 Dec 2023 06:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Dec 2023 06:57 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स भी इस बात पर लंबे समय से विचार कर रही है कि धोनी की जगह कमान कौन संभालेगा। उसने 2021 में रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन वह दांव सही नहीं बैठा। जडेजा ने आठ मैच के बाद ही कप्तानी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
IPL 2024 Rishabh Pant can become Chennai Super Kings captain in place of MS Dhoni said Deep Dasgupta
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है। टूर्नामेंट के 17वें सीजन का इंतजार प्रशंसकों को है। उससे पहले दुबई में होने वाली नीलामी में फ्रेंचाइजियों के पास खाली जगह को भरने का मौका रहेगा। एक बार फिर से सबकी नजर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होगी। 42 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाया है। वह अगली बार भी टूर्नामेंट में दिखेंगे। यह माना जा रहा है कि उनका आखिरी सीजन हो सकता है। प्रशंसक अभी से ही इस बात को लेकर चिंतित हैं कि धोनी के बाद चेन्नई की कप्तानी कौन करेगा।
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स भी इस बात पर लंबे समय से विचार कर रही है कि धोनी की जगह कमान कौन संभालेगा। उसने 2021 में रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन वह दांव सही नहीं बैठा। जडेजा ने आठ मैच के बाद ही कप्तानी छोड़ दी थी। भारत के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऋषभ पंत सही धोनी की जगह कप्तान बनने के सही उम्मीदवार हैं। पिछले साल दिसंबर में हुई भीषण सड़क दुर्घटना के बाद पंत ने अभी तक वापसी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने अपने अभ्यास में बड़े पैमाने पर सुधार दिखाया है और इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि वह आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन


दीप दासगुप्ता ने क्या कहा?
दीप दासगुप्ता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ''अगर उन्हें (चेन्नई सुपरकिंग्स) आईपीएल 2025 तक ऋषभ पंत आ जाए तो आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। एमएस धोनी और ऋषभ पंत बहुत करीब हैं। जाहिर तौर पर ऋषभ उन्हें काफी पसंद करते हैं और धोनी भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। दोनों काफी समय एक साथ बिताते हैं। दोनों की सोच बहुत समान है। वह हमेशा जीतने और न जाने क्या-क्या के बारे में बात करते रहते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत ही करेंगे कप्तानी
हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के लिए कुछ दिनों के लिए कैंप लगाया था। इसमें ऋषभ पंत शामिल नहीं हुए थे। फ्रेंचाइजी के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने बताया था कि पंत की फिटनेस में सुधार है और वह अगले साल आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। वह टीम की कप्तानी भी करेंगे।


10 फ्रेंचाइजी के पास 77 स्लॉट
10 फ्रेंचाइजियों को कुल 77 स्थान भरने हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। हाल ही में हुए विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म में दिखे स्टार्क, हेड और रविंद्र पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं। अगर स्टार्क को खरीदा जाता है तो वह आठ साल बाद आईपीएल में वापसी करेंगे, उन्होंने आखिरी बार आरसीबी के लिए 2015 सत्र खेला था। उन्होंने 2018 की नीलामी में प्रवेश किया, जहां उन्हें केकेआर द्वारा 9.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए। स्टार्क हालांकि इस बार आईपीएल का इस्तेमाल जून में होने वाले 2024 टी20 विश्व कप की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed