{"_id":"655df6f4eda7c497d105f286","slug":"ipl-2024-rajasthan-royals-trade-devdutt-padikkal-for-lucknow-super-giants-avesh-khan-in-straight-swap-2023-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़े देवदत्त पडिक्कल, LSG का यह तेज गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स में हुआ शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़े देवदत्त पडिक्कल, LSG का यह तेज गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स में हुआ शामिल
Wed, 22 Nov 2023 06:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 22 Nov 2023 06:16 PM IST
सार
देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल में कुल 92 मैचों में 33.34 की औसत से 2768 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.52 का रहा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स पडिक्कल की तीसरी आईपीएल टीम होगी।
विज्ञापन
देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को होने वाले हैं। उससे पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच एक सहमति बनी है। राजस्थान के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल अगले साल केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते दिखाई देंगे। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक एलान कर दिया है। वहीं, तेज गेंदबाज आवेश खान राजस्थान की टीम के साथ जुड़ गए हैं।
आवेश खान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं। उन्हें 2022 में लखनऊ ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। दूसरी ओर, देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस साल हुए आईपीएल से पहले आवेश और देवदत्त को उनकी टीमों ने रिटेन किया था।

देवदत्त पडीक्कल
- फोटो : सोशल मीडिया
View this post on Instagram
राजस्थान के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए पडिक्कल
देवदत्त और आवेश के आईपीएल की शुरुआत शानदार रही थी, लेकिन 2023 के सीजन में दोनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। खासकर दडिक्कल 2022 में 17 और 2023 में 11 मैच खेलने के बावजूद राजस्थान के लिए अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। उन्होंने दो सीजन में कुल 28 मैचों में 23.59 की औसत और 125.88 की स्ट्राइक रेट से 637 रन बनाए। इस दौरान केवल तीन अर्धशतक ही लगा पाए।
पडिक्कल की तीसरी टीम होगी सुपर जाएंट्स
पडिक्कल ने आईपीएल में कुल 92 मैचों में 33.34 की औसत से 2768 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.52 का रहा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स पडिक्कल की तीसरी आईपीएल टीम होगी। इससे पहले 2020 और 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेल चुके हैं।
आवेश खान
- फोटो : बीसीसीआई
आवेश ने दिल्ली के लिए किया था डेब्यू
आवेश खान की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स उनकी तीसरी टीम होगी। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2021 में डेब्यू किया था। तब उन्होंने 24 विकेट लिए थे। इसके बाद मेगा-ऑक्शन के लिए दिल्ली ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया था। लखनऊ ने नीलामी में तीनों टीमों को हराकर आवेश को खरीदा था। 2022 में वह लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंची थी।
लखनऊ में असरदार नहीं दिखे थे आवेश
2023 में लखनऊ की धीमी पिचों पर आवेश की गेंदबाजी असरदार नहीं रही। वह नौ मैचों में सिर्फ पांच बार ही अपने कोटे के पूरे चार ओवर कर पाए थे। उन्हें सीजन में सिर्फ आठ विकेट मिले थे। आवेश दिसंबर में 27 साल के हो जाएंगे। वह एक बार फिर से आईपीएल में छाप छोड़ने की तैयारी में हैं। राजस्थान में उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा और केएम आसिफ का साथ मिलेगा।

मुंबई ने भी लखनऊ से किया था ट्रेड
आईपीएल के आगामी सीजन से पहले यह ट्रेड की यह सिर्फ दूसरी प्रक्रिया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से रोमारियो शेफर्ड को ट्रेड किया था। सभी टीमों को 26 नवंबर तक रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। 19 दिसंबर को दुबई में नीलामी का आयोजन होगा।