फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024:Rajasthan Royals owner hit Ross Taylor in IPL 2011, the batsman himself revealed this

IPL 2024: राहुल ही नहीं रॉस टेलर भी हो चुके हैं टीम मालिक के गुस्से का शिकार, शून्य पर आउट होने की मिली थी सजा

Thu, 09 May 2024 03:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 09 May 2024 03:16 PM IST
सार

टेलर की आत्मकथा के मुताबिक, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में खेले गए एक मैच के बाद उनके चांटा मारा गया था। इस मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, टेलर ने फ्रेंचाइजी के मालिक का नाम नहीं बताया जिसने उनके साथ हाथापाई की थी।  

विज्ञापन
IPL 2024:Rajasthan Royals owner hit Ross Taylor in IPL 2011, the batsman himself revealed this
रॉस टेलर-केएल राहुल - फोटो : IPL

विस्तार

लनखऊ सुपर जाएंट्स के खराब प्रदर्शन की वजह से केएल राहुल को टीम के मालिक संजीव गोयनका की लताड़ का सामना करना पड़ा। आईपीएल में ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी रॉस टेलर को भी फ्रेंचाइजी मालिक के गुस्से का सामना करना पड़ा था। यह घटना आईपीएल 2011 की है जिसमें महान बल्लेबाज रॉस टेलर पर एक फ्रेंचाइजी मालिक ने हाथ उठा दिया था। इस बात का खुलासा पूर्व खिलाड़ी ने अपनी आत्मकथा, रॉस टेलर: ब्लैक एंड व्हाइट में किया। 
विज्ञापन


टेलर की आत्मकथा के मुताबिक, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में खेले गए एक मैच के बाद उनके चांटा मारा गया था। इस मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, टेलर ने फ्रेंचाइजी के मालिक का नाम नहीं बताया जिसने उनके साथ हाथापाई की थी।  
विज्ञापन


बल्लेबाज ने आत्मकथा में क्या लिखा?
टेलर ने लिखा, "195 रन का पीछा करना था, मैं शून्य पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गया और हम करीब नहीं पहुंच पाए। बाद में टीम, सपोर्ट स्टाफ और मैनेजमेंट होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर बार में थे। लिज हर्ले वहां शेन वॉर्न के साथ थीं। इसी दौरान राजस्थान रॉयल्स के मालिकों में से एक ने मुझसे कहा, 'रॉस हमने डक पर आउट होने के लिए तुम्हें एक मिलियन डॉलर का भुगतान नहीं किया है और मेरे चेहरे पर तीन या चार बार थप्पड़ मारे। वह हंस रहा था। भले ही वह झापड़ जोर से नहीं मारे गए थे, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि यह पूरी तरह से नाटक था। मैं इसे मुद्दा नहीं बनाऊंगा, लेकिन मैं कई पेशेवर खेल परिवेशों में ऐसा होने की कल्पना नहीं कर सकता।"
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलर का करियर
आईपीएल 2011 में रॉस टेलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 12 मैच खेले थे। इनमें उन्होंने 119 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए थे। इस घटना के सामने के आने के बाद राजस्थान की तरफ से आज तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। अपने आईपीएल करियर में टेलर ने कुल 55 मैच खेले। इनमें उन्होंने 1017 रन बनाए। राजस्थान के अलावा वह दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed