फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Purple Cap CSK Bowlers Have won maximum 4 Times In IPL Know Who Purple Cap Every Year 2008 till today

IPL 2024: चेन्नई के गेंदबाज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चार बार रहे नंबर-एक, जानें हर साल किसने जीती पर्पल कैप

Sun, 26 May 2024 11:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 May 2024 11:02 PM IST
सार

इस बार पर्पल पटेल के नाम से मशहूर हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। हर्षल पटेल ने 24 विकेट लेकर लीड बनाई। हालांकि, उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब नहीं हुई।

विज्ञापन
IPL 2024 Purple Cap CSK Bowlers Have won maximum 4 Times In IPL Know Who Purple Cap Every Year 2008 till today
आईपीएल 2024 में हर्षल ने पर्पल कैप जीती - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी हर साल प्रशंसकों की नजर रहती है। सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज पर्पल कैप दिया जाता है। 2022 से इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद से गेंदबाजों के लिए यह टूर्नामेंट मुश्किल जरूर रहा है, लेकिन जिस टीम के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, वह टीम अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही है। आईपीएल 2024 अंजाम तक पहुंच गया है। रविवार को खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार चैंपियनशिप जीती।।
विज्ञापन

हर्षल ने इस सीजन जीती पर्पल कैप
इस सीजन कई गेंदबाज थे जो पर्पल कैप के दावेदार थे। पिछली बार गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी ने 28 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। हालांकि, इस बार पर्पल पटेल के नाम से मशहूर हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। हर्षल पटेल ने 24 विकेट लेकर लीड बनाई। हालांकि, उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब नहीं हुई। बुमराह 20 विकेट के साथ दूसरे और वरुण चक्रवर्ती भी 20 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्पल कैप के मामले में चेन्नई के गेंदबाज शीर्ष पर
पिछले 16 सीजन में सबसे ज्यादा बार चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों को पर्पल कैप मिला है। चेन्नई के गेंदबाजों ने चार बार सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। ड्वेन ब्रावो दो, मोहित शर्मा और इमरान ताहिर ने एक-एक बार इसे अपने नाम किया है। चेन्नई इकलौती ऐसी टीम है जिसके गेंदबाजों ने लगातार तीन सीजन में पर्पल कैप पर कब्जा किया है। 
विज्ञापन

IPL 2024 Purple Cap CSK Bowlers Have won maximum 4 Times In IPL Know Who Purple Cap Every Year 2008 till today
हर्षल, वरुण और नटराजन - फोटो : IPL/BCCI
बाकी टीमों का यह है हाल
पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और डेक्कन चार्जर्स के खाते में दो-दो पर्पल कैप हैं। हर्षल से पहले 2018 में पंजाब के एंड्रयू टाय ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2016 और 2017 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। वे आईपीएल इतिहास में लगातार दो सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मोर्ने मोर्केल ने 2012 और कगिसो रबाडा ने 2020 में इसे अपने नाम किया था।

डेक्कन चार्जर्स के लिए आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा ने क्रमश: 2009 और 2010 में पर्पल कैप जीती थी। वहीं, राजस्थान के लिए 2008 में पाकिस्तान के सोहेल तनवीर और 2022 में युजवेंद्र चहल ने पर्पल कैप अपने नाम किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खाते में एक-एक पर्पल कैप है। बैंगलोर के लिए 2021 में हर्षल पटेल ने 32 विकेट लेकर इसे अपने नाम किया था। मुंबई के लिए इकलौत पर्पल कैप लसिथ मलिंगा ने 2011 में जीती थी।

पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट
साल गेंदबाज टीम विकेट
2024 हर्षल पटेल पंजाब किंग्स 24
2023 मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस 28
2022 युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स 27
2021 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 32
2020 कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स 30
2019 इमरान ताहिर चेन्नई सुपरकिंग्स 26
2018 एंड्रयू टाय पंजाब किंग्स 24
2017 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 26
2016 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 24
2015 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स 26
2014 मोहित शर्मा चेन्नई सुपरकिंग्स 23
2013 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स 32
2012 मोर्ने मोर्केल दिल्ली कैपिटल्स 25
2011 लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस 28
2010 प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स 21
2009 आरपी सिंह डेक्कन चार्जर्स 23
2008 सोहैल तनवीर राजस्थान रॉयल्स 22
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed