फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Mohammed Siraj good performance for RCB had relief for Indian team ahead of T20 World cup

T20 World cup: भारत के लिए राहत की खबर, फॉर्म में लौटे सिराज, आरसीबी की जीत में निभा रहे भूमिका

Sun, 05 May 2024 01:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 05 May 2024 01:38 PM IST
सार

सिराज ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा के विकेट लिए। उन्होंने अपने शुरुआती दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे निश्चित तौर पर राष्ट्रीय टीम को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
IPL 2024 : Mohammed Siraj good performance for RCB had relief for Indian team ahead of T20 World cup
मोहम्मद सिराज - फोटो : RCB

विस्तार

आईपीएल 2024 सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का फॉर्म में लौटना भारत के लिए राहत की खबर है। मोहम्मद सिराज की फॉर्म में वापसी ने इस आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की वापसी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इस तेज गेंदबाज के अच्छे प्रदर्शन ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम प्रबंधन को भी राहत दी होगी। 
विज्ञापन


गुजरात के खिलाफ किया दमदार प्रदर्शन 
सिराज ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा के विकेट लिए। उन्होंने अपने शुरुआती दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे निश्चित तौर पर राष्ट्रीय टीम को मजबूती मिलेगी क्योंकि आईसीसी की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनके जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद साझा करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


'स्विंग कराने के कारण वापसी कर सके सिराज'
पिछले पांच वर्षों से सिराज के साथ काम कर रहे आरसीबी के सहायक कोच एडम ग्रिफिथ ने इस बदलाव का कारण गेंद को फिर से स्विंग कराने को बताया। ग्रिफिथ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की चार विकेट की जीत के बाद कहा, वह हमारे टीम का अगुआ है। वह पिछले कुछ वर्षों में भारत के लिए काफी मैच खेला है और काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह सिर्फ उसकी अच्छी गेंदबाजी नहीं है, यह उसकी आक्रामकता है, उसकी बॉडी लैंग्वेज है, बल्लेबाजों का विकेट लेने की कोशिश करना है। हम जो करने का प्रयास कर रहे हैं, उसका यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उसका गेंद को फिर से स्विंग कराना, अच्छी गति से गेंदबाजी करना और आक्रामक होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने भी सिराज की सराहना की
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भी सिराज के प्रदर्शन से खुश हुए। उन्होंने कहा कि सिराज का आत्मविश्वास और कभी हार नहीं मानने वाला रवैया उनकी असली ताकत है। जब आप सिराज को देखते हैं तो आप जानते हैं कि वह अपनी जान लगा देगा। उस समय को याद करें जब उसके पिता का निधन हो गया था और वह ऑस्ट्रेलिया में था, लेकिन वह वापसी नहीं आया। मुझे लगता है कि उसे अहसास हुआ कि भारत के लिए खेलना महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed