फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mohammad Shami statement on Hardik Pandya leaving Gujarat Titans, said about Captain Shubman Gill

IPL 2024: 'फर्क नहीं पड़ता...', हार्दिक के गुजरात को छोड़ कर जाने पर शमी का बयान, शुभमन गिल को लेकर कही यह बात

Wed, 17 Jan 2024 04:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jan 2024 04:27 PM IST
सार

मोहम्मद शमी से हार्दिक पांड्या को लेकर सवाल पूछे गए। कप्तान के ही गुजरात टाइटंस की टीम छोड़ने के सवाल पर शमी ने कहा- किसी के जाने से किसी को फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
IPL 2024: Mohammad Shami statement on Hardik Pandya leaving Gujarat Titans, said about Captain Shubman Gill
हार्दिक पांड्या और शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2024 सीजन से पहले हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में फिर से शामिल होने की खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। हार्दिक पिछले दो सत्रों में गुजरात के कप्तान थे और दोनों मौकों पर उन्होंने उन्हें फाइनल में पहुंचाया।
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी ने 2022 में अपना पहला खिताब जीता और अगले साल यानी 2023 में यह टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बाद उपविजेता रही थी। हालांकि, पांड्या ने 2024 आईपीएल से पहले अपनी पूर्व टीम मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया और उस टीम में शामिल हो गए। 
विज्ञापन

शमी ने हार्दिक को लेकर क्या कहा?

IPL 2024: Mohammad Shami statement on Hardik Pandya leaving Gujarat Titans, said about Captain Shubman Gill
शमी और हार्दिक - फोटो : IPL
एक इंटरव्यू में मोहम्मद शमी से हार्दिक पांड्या को लेकर सवाल पूछे गए। कप्तान के ही टीम छोड़ने के सवाल पर शमी ने कहा- किसी के जाने से किसी को फर्क नहीं पड़ता। आपको टीम का संतुलन देखना होगा। हार्दिक जब टीम में थे, उन्होंने हमारी अच्छी कप्तानी की। वह हमें दोनों संस्करणों में फाइनल में ले गए और हम एक बार जीते, लेकिन गुजरात ने हार्दिक को जीवन भर के लिए साइन नहीं किया था। रहना या छोड़ना उनका निर्णय है। शुभमन को अब कप्तान बनाया गया है। उन्हें कप्तानी का अनुभव भी मिलेगा। किसी दिन वह भी जा सकते हैं। यह खेल का एक हिस्सा है। खिलाड़ी आते हैं और चले जाते हैं।

IPL 2024: Mohammad Shami statement on Hardik Pandya leaving Gujarat Titans, said about Captain Shubman Gill
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने कहा, 'जब आप कप्तान बनते हो तो अपने प्रदर्शन का ध्यान रखते हुए जिम्मेदारी संभालना महत्वपूर्ण होता है। यह जिम्मेदारी इस बार शुभमन को सौंपी गई है। उनके दिमाग में भले ही कुछ भार हो, लेकिन खिलाड़ी कमोबेश वही हैं। इसलिए उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको खिलाड़ियों का अच्छी तरह से प्रबंधन करने और अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकालने की जरूरत है।
विज्ञापन

IPL 2024: Mohammad Shami statement on Hardik Pandya leaving Gujarat Titans, said about Captain Shubman Gill
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लेती शीतल देवी (बाएं) मोहम्मद शमी (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, शमी, तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले, शीतल देवी, और अदिति गोपीचंद स्वामी और पहलवान अंतिम पंघाल उन सितारों में शामिल हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अर्जुन पुरस्कार, भारत का दूसरा सबसे बड़ा एथलेटिक सम्मान, पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है। शमी ने पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप में 24 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट के शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने तब कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed