{"_id":"65fb0289de7f295e58009cbc","slug":"ipl-2024-mi-and-gt-announces-replacements-of-dilshan-madushanka-and-mohd-shami-before-tournament-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: मोहम्मद शमी और दिलशान मदुशंका की जगह इन गेंदबाजों को मिला मौका, मुंबई और गुजरात ने किया एलान, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: मोहम्मद शमी और दिलशान मदुशंका की जगह इन गेंदबाजों को मिला मौका, मुंबई और गुजरात ने किया एलान, जानें
Wed, 20 Mar 2024 09:41 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:41 PM IST
सार
दिलशान मदुशंका को चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया गया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने हाल ही में अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वह 50 लाख रुपये के अपने आधार मूल्य पर एमआई में शामिल होंगे।
विज्ञापन
शमी-मदुशंका
- फोटो : twitter
विस्तार
गुजरात टाइटंस ने मोहम्मद शमी के प्रतिस्थापन के रूप में संदीप वारियर को नामित किया। वहीं, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए दिलशान मदुशंका के प्रतिस्थापन के रूप में क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया है। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज शमी ने हाल ही में अपनी दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए सफलतापूर्वक सर्जरी कराई है और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। वहीं, श्रीलंका के तेज गेंदबाज को चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया गया।
संदीप ने अब तक 5 आईपीएल मैच खेले हैं। गुजरात ने उन्हें 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर टीम में शामिल किया है। वहीं, क्वेना मफाका ने हाल ही में अंडर 19 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्हें भी 50 लाख रुपये के अपने आधार मूल्य पर मुंबई में शामिल किया गया है।
चोट की वजह से बाहर हुए शमी
बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट दिया था। बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, वह आगामी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई ने कहा, "तेज गेंदबाज की दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए 26 फरवरी, 2024 को सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और उन्हें आगामी टाटा आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया गया है।"
विज्ञापन
मदुशंका भी आईपीएल से ठीक पहले हुए चोटिल
वहीं, श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। अब खबर आई है कि उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।