फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mayank bowled the fastest ball of season in the debut match lsg vs pbks, speed reached 155.8 KM

IPL 2024: डेब्यू मैच में मयंक ने फेंकी सबसे तेज गेंद, 155.8 KM तक गई स्पीड, किंग्स के दिग्गज चारों खाने चित्त

Sun, 31 Mar 2024 12:40 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 31 Mar 2024 12:40 AM IST
सार

पंजाब के खिलाफ अपने चोर आवरों के स्पेल में मयंक को तीन सफलताएं मिली। उन्होंने सबसे पहले जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। इसके बाद तेज गेंदबाज ने प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा को अपना शिकार बनाया। उन्होंने 6.75 के इकॉनमी रेट से 27 रन खर्च किए। इस मैच में लखनऊ के गेंदबाज ने कुल 18 गेंदें 148 किमी से ज्यादा की रफ्तार से फेंकी।

विज्ञापन
IPL 2024: Mayank bowled the fastest ball of season in the debut match lsg vs pbks, speed reached 155.8 KM
मयंक यादव - फोटो : IPL

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए शनिवार को मयंक यादव ने आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में 150 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर इतिहास रच दिया। 21 वर्षीय गेंदबाज ने 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक कर नांद्रे बर्गर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मयंक ने अपनी घातक गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के दिग्गज बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन


दिल्ली के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद 155.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी। इससे पहले नांद्रे बर्गर ने 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। अब यादव ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उनकी इस कातिलाना गेंदबाजी ने लखनऊ को इस मुकाबले में वापसी दिलाई। इस मैच के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक को मिले तीन विकेट
पंजाब के खिलाफ अपने चोर आवरों के स्पेल में मयंक को तीन सफलताएं मिली। उन्होंने सबसे पहले जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। इसके बाद तेज गेंदबाज ने प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा को अपना शिकार बनाया। उन्होंने 6.75 के इकॉनमी रेट से 27 रन खर्च किए। इस मैच में लखनऊ के गेंदबाज ने कुल 18 गेंदें 148 किमी से ज्यादा की रफ्तार से फेंकी। उनकी इस घातक गेंदबाजी ने मैच का पासा पलट दिया और मुकाबला लखनऊ के पक्ष में चला गया। लखनऊ ने मयंक को आईपीएल 2022 में 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। 

लखनऊ को मिली पहली जीत
आईपीएल 2024 के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में क्विंटन डिकॉक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवा ब में पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की लेकिन टीम जीत हासिल करने से चूक गई। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 177 रन बनाए। पंजाब के लिए शिखर धवन ने 70 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, लखनऊ के लिए मयंक यादव ने तीन विकेट चटकाए। यह इस सीजन में लखनऊ की पहली जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed