{"_id":"66422b4f7cdbe1efd80d22b3","slug":"ipl-2024-lance-klusener-talk-about-sanjeev-goenka-verbal-spat-with-lsg-captain-kl-rahul-after-srh-match-2024-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024 : गोयनका के केएल राहुल पर गुस्सा करने को लेकर आया क्लूसनर का बयान, बताया क्या हुआ था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024 : गोयनका के केएल राहुल पर गुस्सा करने को लेकर आया क्लूसनर का बयान, बताया क्या हुआ था
Mon, 13 May 2024 08:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 13 May 2024 08:34 PM IST
सार
लखनऊ की टीम हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन गणित के आधार पर अभी भी रेस में बनी हुई है। लखनऊ का सामना अब 14 मई को दिल्ली से, जबकि 17 मई को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस से होना है।
विज्ञापन
संजीव गोयनका-केएल राहुल
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजाएंट्स को पिछले सप्ताह मिली 10 विकेट से करारी हार के बाद लखनऊ के मालिका संजीव गोयनका टीम के कप्तान केएल राहुल पर गुस्सा करते नजर आए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसे लेकर विवाद भी खड़ा हुआ था और कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने राहुल का समर्थन करते हुए गोयनका के व्यवहार की आलोचना की थी। अब लखनऊ सुपरजाएंट्स के सहायक कोच लांस क्लूसनर ने इस बारे में बात की अब बताया कि उस दिन क्या हुआ था।
विज्ञापन
क्लूसनर ने मामले को नहीं दिया तूल
क्लूसनर ने टीम मालिक संजीव गोयनका के कप्तान केएल राहुल पर सार्वजनिक रूप से भड़ास उतारने के मामले को तूल नहीं देते हुए कहा कि यह दो क्रिकेटप्रेमियों की आपस की बातचीत थी। राहुल के लखनऊ का कप्तान बने रहने को लेकर भी अनिश्चितता जताई जा रही है लेकिन क्लूसनर ने कहा कि इस विषय पर कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, दो क्रिकेटप्रेमियों के बीच इस बात की बातचीत में कोई समस्या नहीं है। हमें ठोस बातचीत पसंद है। इसी से टीमों का प्रदर्शन बेहतर होता है। हमारे लिए यह बड़ी बात नहीं है।

क्लूसनर ने राहुल का किया बचाव
क्लूसनर ने राहुल का बचाव करते हुए कहा, राहुल की अपनी अनूठी शैली है जिसने उसे बेहतरीन क्रिकेटर बनाया है। यह आईपीएल उसके लिये कठिन रहा क्योंकि हम लगातार विकेट गंवाते रहे जिससे उसे खुलकर खेलने का मौका ही नहीं मिल सका। राहुल का जो स्तर है, वह एक या दो शतक लगाना चाहता होगा जो हो नहीं सका। मुझे लगता है कि वह जल्दी ही बड़ी पारी खेलेगा।

राहुल की स्ट्राइक रेट ने खड़े किए सवाल
केएल राहुल ने हैदराबाद के खिलाफ 33 गेंदों पर 29 रन बनाए और पावरप्ले में आक्रमक बल्लेबाजी नहीं कर सके जो टीम का कम स्कोर बनाने का कारण रहा। भारतीय बल्लेबाज ने इस सीजन 12 मैचों में 460 रन बनाए हैं और वह फिर 500 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.09 का रहा है जिसने सवाल खड़े कर दिए हैं।

लखनऊ के लिए आगे की राह बेहद कठिन
लखनऊ की टीम हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन गणित के आधार पर अभी भी रेस में बनी हुई है। लखनऊ का सामना अब 14 मई को दिल्ली से, जबकि 17 मई को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस से होना है। लखनऊ को अपनी उम्मीद बरकरार रखने के लिए शेष दोनों मैच जीतने होंगे और अगर टीम 16 अंक लेने में सफल रही तो उसके लिए थोड़ी संभावनाएं बन सकती हैं। हालांकि लखनऊ का नेट रन रेट -0.769 का है जिससे उसके लिए आगे की राहें बेहद कठिन हो गई है।