फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Kolkata Knight Riders named Phil Salt as replacement for Jason Roy

IPL 2024: आईपीएल से पहले कोलकाता ने किया बड़ा बदलाव, जेसन रॉय की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

Sun, 10 Mar 2024 06:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 10 Mar 2024 06:28 PM IST
सार

टीम मैनेजमेंट ने यह बदलाव जेसन रॉय के आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस लेने के बाद किया। उन्होंने निजी कारणों से हाल ही में इस टू्र्नामेंट से अपना नाम वापस लिया था। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज को 1.5 करोड़ रुपए में शामिल किया। आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान साल्ट अनसोल्ड रहे थे। 

विज्ञापन
IPL 2024 Kolkata Knight Riders named Phil Salt as replacement for Jason Roy
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा बदलाव किया है। टीम में जेसन रॉय की जगह फिल साल्ट को शामिल किया गया है। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा सीजन होगा। 
विज्ञापन


टीम मैनेजमेंट ने यह बदलाव जेसन रॉय के आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस लेने के बाद किया। उन्होंने निजी कारणों से हाल ही में इस टू्र्नामेंट से अपना नाम वापस लिया था। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज को 1.5 करोड़ रुपए में शामिल किया। आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान साल्ट अनसोल्ड रहे थे। 
विज्ञापन


आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, "कोलकाता नाइट राइडर्स ने व्यक्तिगत कारणों से आगामी टाटा आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद जेसन रॉय के प्रतिस्थापन के रूप में फिल साल्ट को नामित किया है। उन्हें 1.5 करोड़ रुपए के अपने आरक्षित मूल्य पर टीम में शामिल किया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


साल्ट का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने नौ मैचों में 163.91 के औसत से 218 रन बनाए थे। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 87 रन था जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आया था। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 639 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और दो अर्धशतक दर्ज हैं। 


रॉय से पहले टीम में हुआ एक और बदलाव
जेसन रॉय को पिछले साल शाकिब अल हसन की जगह पर केकेआर का हिस्सा बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने आठ मैचों में 285 रन बनाए। आईपीएल 2024 से पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 64 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1522 रन बनाए। इंग्लैंड केइस बल्लेबाज के नाम आठ अर्धशतक दर्ज हैं। रॉय से पहले गैस एटकिंसन के रूप में बदलाव हो चुका है। उनकी जगह दुष्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed