फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: KKR mentor Gautam Gambhir backs fast bowler Mitchell Starc ahead of match against LSG

IPL: लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले स्टार्क के समर्थन में आया केकेआर का यह सदस्य, खराब फॉर्म का किया बचाव

Sat, 13 Apr 2024 09:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Apr 2024 09:25 PM IST
सार

केकेआर का सामना अब रविवार को ईडन गार्डेंस में लखनऊ सुपरजाएंट्स से होगा। लखनऊ और केकेआर दोनों ने ही अपने पिछले मुकाबले गंवाए हैं और दोनों की नजरें इस मैच में वापसी पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
IPL 2024: KKR mentor Gautam Gambhir backs fast bowler Mitchell Starc ahead of match against LSG
मिचेल स्टार्क - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का अभियान आईपीएल 2024 सीजन में अबतक अच्छा चल रहा है और टीम ने चार में से एक ही मुकाबला गंवाया है, लेकिन टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है और वह काफी महंगे साबित हो रहे हैं। हालांकि स्टार्क को टीम के मेंटर गौतम गंभीर का साथ मिला है। केकेआर का सामना अब रविवार को ईडन गार्डेंस में लखनऊ सुपरजाएंट्स से होगा। लखनऊ और केकेआर दोनों ने ही अपने पिछले मुकाबले गंवाए हैं और दोनों की नजरें इस मैच में वापसी पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन


'व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा टीम की सफलता पर ध्यान'
केकेआर को अपनी कप्तानी में दो बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले और इस सीजन टीम के मेंटर बनकर आए गौतम गंभीर ने स्टार्क का समर्थन किया है। गंभीर ने लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले कहा कि टीम का ध्यान व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा टीम की सफलता पर केंद्रित है। गंभीर ने कहा, खराब आंकड़े मायने नहीं रखते। टी20 क्रिकेट में गेंदबाज महंगे साबित होते ही हैं, लेकिन खास बात यह है कि टीम ने चार में से तीन मैच जीते हैं। इस खेल में टीम की जीत ज्यादा मायने रखती है। मैं किसी के व्यक्तिगत प्रदर्शन से खुश नहीं हो सकता क्योंकि अच्छा बुरा दिन खेल में आता ही है, लेकिन टीम का जीतना ज्यादा महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


गंभीर ने कहा, हमारी टीम को पहले चार मैच में अच्छे परिणाम मिले, भले ही टीम ने पिछला मुकाबला गंवाया। हमें पता है कि स्टार्क क्या कर सकते हैं और उनकी क्षमता क्या है। चार मैच स्टार्क को बुरा या अच्छा गेंदबाज नहीं बनाते। व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में बात करने की कोई वजह नहीं है। मेरा मानना है कि स्टार्क ने अच्छा खेल दिखाया और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही प्रभाव छोड़ेंगे क्योंकि इसलिए टीम में उनका चयन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस सीजन के लिए पिछले साल दुबई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ा था। स्टार्क ने पिछले साल भारत में खेल गए वनडे विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि आईपीएल के मौजूदा सीजन में स्टार्क फिलहाल प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं और 77 की औसत से अबतक सिर्फ दो ही विकेट ले सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed