फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: KKR Harshit Rana handed one match ban, fined for breaching Code of Conduct in kkr vs dc match

IPL 2024: हर्षित राणा पर चला BCCI का चाबुक, लगा एक मैच का बैन और जुर्माना, जानें किस गलती की मिली सजा

Tue, 30 Apr 2024 06:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 30 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को आईपीएल 2024 सीजन में दूसरी बार आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच से निलंबित कर दिया गया है और मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
IPL 2024: KKR Harshit Rana handed one match ban, fined for breaching Code of Conduct in kkr vs dc match
हर्षित राणा - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को आईपीएल 2024 सीजन में दूसरी बार आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच से निलंबित कर दिया गया है और मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 29 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने एक बार फिर वही हरकत दोहराई जिसकी वजह से उन पर पहले भी जुर्माना लगाया गया था। हर्षित राणा आईपीएल 2024 में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए बैन का सामना करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन


दरअसल, केकेआर के सनसनी गेंदबाज हर्षित राणा दिल्ली के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का विकेट चटकाने के बाद एक बार फिर भावनाओं में बह गए। उन्होंने बल्लेबाज को आउट करने के बाद फ्लाइंग किस देने के लिए हाथ बढ़ाए। हालांकि, वह ऐसा करने से रुक गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर अब बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया है और उन्हें आचार संहिता का दोषी माना है।
विज्ञापन

क्या था मामला?
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। टीम ने मात्र 37 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक पोरेल पारी को संभालने में जुटे थे। हालांकि, सातवें ओवर में हर्षित राणा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। पोरेल को आउट करने के बाद गेंदबाज सेलिब्रेट करने लगे। इस दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस देने के लिए हाथ उठाए, लेकिन वह बीच में ही रुक गए। हालांकि, बीसीसीआई ने उनके इस जेस्चर को गलत माना और कार्रवाई की। इससे पहले हर्षित ने मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उन्हें फ्लाइंग किस दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उनकी इस हरकत पर जुर्माना लगाया था।

मयंक को दिया फ्लाइंग किस
केकेआर ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मयंक और अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 5.3 ओवर में 60 रन बना लिए थे, लेकिन छठा ओवर करने आए हर्षित ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराकर मयंक को आउट किया। हर्षित ने केकेआर को पहली सफलता दिलाई जिसकी टीम को काफी जरूरत थी। हालांकि मयंक का विकेट लेने के बाद हर्षित कुछ ज्यादा ही जोश में आ गए और अपना होश गंवा बैठे। मंयक का विकेट लेने के बाद अतिउत्साहित हर्षित ने मयंक के पास जाकर उन्हें फ्लाइंग किस दी। शांत स्वभाव के मयंक को हर्षित का यह अंदाज पसंद नहीं आया और वह इस तेज गेंदबाज को देखते रहे, लेकिन कुछ बोले बिना पवेलियन की ओर चल दिए।  इसके बाद फाइनल ओवर में हर्षित ने ऐसी ही कुछ हरकत हेनरिक क्लासेन को आउट करने के बाद भी की। क्लासेन हैदराबाद को मैच जिताने के करीब ले आए थे, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हर्षित की गेंद पर सुयश शर्मा को कैच दे बैठे। मैच यहीं से केकेआर के पक्ष में मुड़ गया और टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed