फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs SRH Highlights: गुजरात की हैदराबाद पर लगातार तीसरी जीत, अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंची गिल की टीम

Sun, 31 Mar 2024 07:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Mar 2024 07:18 PM IST
सार

SRH vs GT Indian Premier League 2024 : सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 12वां मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2024 GT vs SRH Result: Gujarat Giants vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Result
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 के 12वें मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड मिलर ने विनिंग शॉट लगाया। उन्होंने 20वें ओवर में जयदेव उनादकट की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्के लगाया। 


मिलर 27 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, विजय शंकर 11 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। साई सुदर्शन ने 45 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में तीन मैचों में दो जीत और चार अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। हैदराबाद का अगला मैच पांच अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से है। वहीं, गुजरात की टीम चार अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।
IPL 2024 GT vs SRH Result: Gujarat Giants vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Result
विजय शंकर और मिलर - फोटो : IPL
मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
यह गुजरात की हैदराबाद पर लगातार तीसरी जीत है। दोनों के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए। तीन में गुजरात ने जीत हासिल की और एक मैच सनराइजर्स ने जीता। हैदराबाद ने जीटी को 11 अप्रैल 2022 को हराया था। इसके बाद के तीन मैचों में गुजरात ने जीत हासिल की। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की यह 20 मैचों में 15वीं जीत रही। इस दौरान जीटी की टीम पांच मैच हारी है। 

मिलर का आईपीएल में रन चेज करते हुए शानदार रिकॉर्ड जारी है। वह इस लीग में लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 पारियों में 113.33 की औसत और 149.12 के स्ट्राइक रेट से 1020 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके नाम छह अर्धशतक और एक शतक है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 101 रन का रहा है। आईपीएल में रन चेज करते हुए अब तक 379 बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की है और उनमें सबसे बेहतरीन औसत मिलर का ही है।
IPL 2024 GT vs SRH Result: Gujarat Giants vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Result
मोहित शर्मा - फोटो : IPL
हैदराबाद की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी। मयंक अग्रवाल फिर फेल रहे और 17 गेंद में 16 रन बनाकर अजमतुल्लाह ओमरजई की गेंद पर पवेलियन लौटे। इसके बाद ट्रेविस हेड को नूर अहमद ने क्लीन बोल्ड किया। वह 14 गेंद में 19 रन बना सके। अभिषेक शर्मा को मोहित शर्मा ने शुभमन के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। एडेन मार्करम 19 गेंद में 17 रन और हेनरिच क्लासेन 13 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।

क्लासेन ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। शाहबाज अहमद 20 गेंद में 22 रन और समद ने 14 गेंद पर 29 रन की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। सुंदर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए और खाता नहीं खोल सके। गुजरात की ओर से मोहित ने तीन विकेट लिए। वहीं, ओमरजई, उमेश, राशिद और नूर को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 GT vs SRH Result: Gujarat Giants vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Result
साई सुदर्शन - फोटो : IPL
गुजरात की पारी
जवाब में गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ऋद्धिमान साहा 13 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ 38 रन की साझेदारी निभाई। गिल 28 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन ने फिर मिलर के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई।

सुदर्शन को कमिंस ने अभिषेक के हाथों कैच कराया। उन्होंने 36 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद मिलर और विजय शंकर ने गुजरात की टीम को जीत दिलाई। हैदराबाद की ओर से शाहबाज, मयंक मार्कंडे और कमिंस को एक-एक विकेट मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed