फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list

IPL 2024 Auction: मुंबई इंडियंस से लेकर चेन्नई-कोलकाता तक, नीलामी के बाद अब ऐसी दिखती हैं सभी 10 टीमें

Tue, 19 Dec 2023 09:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Dec 2023 09:04 PM IST
सार

आईपीएल 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में खिलाड़ियों की बोली लगी। यह मिनी ऑक्शन था और 10 टीमें ने कुछ नए चेहरे अपने फ्रेंचाइजी से जोड़े। हालांकि, कमिंस और मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया। स्टार्क जहां सबसे महंगे रहे, वहीं कमिंस दूसरे सबसे महंगे रहे।

विज्ञापन
IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
आईपीएल 2024 ऑक्शन - फोटो : IPL

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। यह पहली बार है जब नीलामी भारत के बाहर हुई। टीमों की हिट लिस्ट में कई बड़े नाम थे, खासकर ऑस्ट्रेलिया के तीन शीर्ष खिलाड़ी - मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और ट्रेविस हेड। स्टार्क और कमिंस ने तो इतिहास रचा और नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। दोनों पर 20-20 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी।
विज्ञापन


स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, जबकि कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया। पहली बार किसी नीलामी में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ पार हुआ है। इसके अलावा डेरिल मिचेल और भारत के हर्षल पटेल पर भी पैसों की बारिश हुई। मिचेल ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। हम आपको सभी टीमों के अपडेटेड स्क्वॉड दिखा रहे हैं...
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
रोहित और हार्दिक - फोटो : IPL
रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक पांड्या (कप्तान/ट्रेडेड), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड।

नीलामी में खरीदा: गेराल्ड कोएट्जी (5 करोड़ रुपये), दिलशान मदुशंका (4.6 करोड़ रुपये), श्रेयस गोपाल (20 लाख रुपये), नुवान थुषारा (4.8 करोड़), नमन धिर (20 लाख रुपये), अंशुल कंबोज (20 लाख रुपये), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़ रुपये), शिवालिक शर्मा (20 लाख रुपये)।

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
चेन्नई की टीम - फोटो : IPL/BCCI
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।

नीलामी में खरीदा: रचिन रवींद्र (1.80 करोड़ रुपये), शार्दुल ठाकुर (4 करोड़ रुपये), डेरिल मिचेल (14 करोड़ रुपये), समीर रिजवी (8.4 करोड़ रुपये), मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़ रुपये), अविनीश राव अरावेली (20 लाख रुपये)।
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस

IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
आईपीएल 2022 में ट्रॉफी के साथ गुजरात की टीम - फोटो : IPL/BCCI
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर. साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

नीलामी में खरीदा: अजमतुल्लाह ओमरजाई (50 लाख रुपये), उमेश यादव (5.80 करोड़ रुपये), शाहरुख खान (7.4 करोड़ रुपये), सुशांत मिश्रा (2.2 करोड़ रुपये), कार्तिक त्यागी (60 लाख रुपये), मानव सूथर (20 लाख रुपये), स्पेनसर जॉनसन (10 करोड़ रुपये), रॉबिन मिंज (3.6 करोड़ रुपये)।

दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
दिल्ली की टीम - फोटो : IPL/BCCI
ऋषभ पंत, प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्तवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्त्जे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, ईशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार।

नीलामी में खरीदा: हैरी ब्रूक (4 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टब्स (50 लाख रुपये), रिकी भुई (20 लाख रुपये), कुमार कुशाग्र (7.2 करोड़ रुपये), रशिक दर सलाम (20 लाख रुपये), झाय रिचर्डसन (5 करोड़ रुपये), सुमित कुमार (1 करोड़ रुपये), शाई होप (75 लाख रुपये), स्वास्तिक चिकारा (20 लाख रुपये)।

लखनऊ सुपर जाएंट्स

IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
लखनऊ की टीम - फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर , अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, देवदत्त पडिक्कल (ट्रेडेड)।

नीलामी में खरीदा: शिवम मावी (6.40 करोड़ रुपये), अर्शिन कुलकर्णी (20 लाख रुपये), मनिमरण सिद्धारथ (2.4 करोड़ रुपये), एश्टन टर्नर (1 करोड़ रुपये), डेविड विली (2 करोड़ रुपये), मोहम्मद अर्शद खान (20 लाख रुपये)।

राजस्थान रॉयल्स

IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, अवेश खान (ट्रेडेड)।

नीलामी में खरीदा: रोवमन पॉवेल (7.4 करोड़ रुपये), शुभम दुबे (5.8 करोड़ रुपये), टॉम कोल्हर कैडमोर (40 लाख रुपये), आबिद मुश्ताक (20 लाख रुपये), नांद्रे बर्गर (50 लाख रुपये)।

सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्को यानसेन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद (ट्रेडेड)।

नीलामी में खरीदा: ट्रेविस हेड (6.8 करोड़ रुपये), वानिंदु हसरंगा (1.5 करोड़ रुपये), पैट कमिंस (20.5 करोड़ रुपये), जयदेव उनादकट (50 लाख रुपये), आकाश महाराज सिंह (20 लाख रुपये), जे सुब्रमणयम (20 लाख रुपये)।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम - फोटो : IPL/BCCI
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेडेड), विशक विजय कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन (ट्रेडेड)।

नीलामी में खरीदा: अल्जारी जोसेफ (11.50 करोड़ रुपये), यश दयाल (5 करोड़ रुपये), टॉम करन (1.5 करोड़ रुपये), लॉकी फर्ग्यूसन (दो करोड़ रुपये), स्वप्निल सिंह (20 लाख रुपये), सौरव चौहान (20 लाख रुपये)।

पंजाब किंग्स

IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
पंजाब की टीम - फोटो : IPL/BCCI
शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइदे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कवेरप्पा, शिवम सिंह।

नीलामी में खरीदा: हर्षल पटेल (11.75 करोड़ रुपये), क्रिस वोक्स (4.20 करोड़ रुपये), आशुतोष शर्मा (20 लाख रुपये), विश्वनाथ प्रताप सिंह (20 लाख रुपये), शशांक सिंह (20 लाख रुपये), तनय त्यागराजन (20 लाख रुपये), प्रिंस चौधरी (20 लाख रुपये), राइली रूसो (8 करोड़ रुपये)।

कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2024: Full updated teams list IPL Auction 2024; IPL team list updated after IPL 2024 Auction full list
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

नीलामी में खरीदा: केएस भरत (50 लाख रुपये), चेतन सकारिया (50 लाख रुपये), मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़ रुपये), अंगकृष रघुवंशी (20 लाख रुपये), श्रीकर भरत (50 लाख रुपये), रमनदीप सिंह (20 लाख रुपये, शेरफेन रदरफोर्ड (1.5 करोड़), मनीष पांडे (50 लाख रुपये), मुजीब उर रहमान (दो करोड़ रुपये), गस एटकिंसन (1 करोड़ रुपये), शाकिब हुसैन (20 लाख रुपये)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed