फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Dhawan going to marry Mithali? Star made a big revelation on his relationship with former player

IPL 2024: मिताली से शादी करने वाले हैं धवन? स्टार ने पूर्व खिलाड़ी के साथ रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, जानें

Sat, 25 May 2024 10:24 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 25 May 2024 10:24 AM IST
सार

Shikhar Dhawan Mithali Raj Marriage Rumour : आईपीएल 2024 में धवन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस सीजन वह सिर्फ पांच मैचों में नजर आए। इनमें सलामी बल्लेबाज ने 125.62 के स्ट्राइक रेट 152 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला।

विज्ञापन
IPL 2024: Dhawan going to marry Mithali? Star made a big revelation on his relationship with former player
शिखर धवन-मिताली राज - फोटो : instagram

विस्तार

पंजाब किंग्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक समय यह अफवाह थी कि वह महिला खिलाड़ी से शादी करने वाले थे। इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ने ऋषभ पंत की चोट के बाद वापसी पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन

IPL 2024: Dhawan going to marry Mithali? Star made a big revelation on his relationship with former player
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
चोट की वजह से आईपीएल में नहीं खेल पाए धवन
आईपीएल 2024 में धवन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस सीजन वह सिर्फ पांच मैचों में नजर आए। इनमें सलामी बल्लेबाज ने 125.62 के स्ट्राइक रेट 152 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला। चोट की वजह से वह बाकी मैचों का हिस्सा नहीं बन सके। अब उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: Dhawan going to marry Mithali? Star made a big revelation on his relationship with former player
शिखर धवन-मिताली राज - फोटो : instagram
मिताली से शादी करेंगे धवन?
धवन ने बताया कि एक समय ऐसी अफवाहें थीं कि वह पूर्व कप्तान मिताली राज से शादी करने वाले थे। दोनों की नजदीकियों की खबरें काफी चर्चाओं में थीं। धवन ने कहा, "मैंने सुना कि मेरी शादी मिताली राज से होने वाली है।" इसके बाद वह हंसने लगे। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, अब दोनों का तलाक हो चुका है और वह कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं। 
विज्ञापन

IPL 2024: Dhawan going to marry Mithali? Star made a big revelation on his relationship with former player
शिखर धवन आयशा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुई थी धवन-आयशा की शादी?
शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों को मिलाने का काम टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने किया था। शिखर धवन से आयशा 10 साल बड़ी थीं, लेकिन लोग कहते हैं न मोहब्बत में उम्र की सीमा नहीं देखी जाती, जिसकी मिसाल शिखर ने पेश की। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने साल 2009 में सगाई की और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। यह आयशा मुखर्जी की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें दो बेटियां हैं। 

2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया था। धवन और आयशा नौ साल तक साथ रहने के बाद अलग-अलग हो गए। अब कानूनी तौर पर दोनों का तलाक हो चुका है। वैसे धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ है लेकिन वह बाद में ऑस्ट्रेलिया की ओर रुख कर गईं। आयशा एक किकबॉक्सर हैं। उनके पिता बंगाली और मां ब्रिटेन की हैं।

IPL 2024: Dhawan going to marry Mithali? Star made a big revelation on his relationship with former player
शिखर धवन-ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पंत की वापसी पर की धवन ने चर्चा
इस दौरान धवन ने ऋषभ पंत की वापसी पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन किया और टी20 विश्व कप 2024 के लिए स्क्वॉड में जगह बनाई। धवन ने कहा, "मैं इस बात की सराहना करना चाहूंगा कि जिस तरह से उन्होंने दुर्घटना के बाद अपने आपको संभाला है। जिस तरह से उन्होंने वापसी की है और आईपीएल में खेला है और भारतीय टीम में जगह बनाई है, वह अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक है और मुझे उन पर बहुत गर्व है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed