फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Delhi capitals coach Ricky Ponting upset with team huge defeat against KKR

IPL 2024: केकेआर के खिलाफ मिली हार से दुखी हुए पोंटिंग, कह डाली ये बात

Thu, 04 Apr 2024 10:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Apr 2024 10:54 PM IST
सार

पोंटिंग टीम को आईपीएल 2024 के इस सीजन में चार मैचों में मिली तीसरी हार से काफी परेशान है। दिल्ली के खिलाफ केकेआर ने 272 रन बनाए थे और उसके बाद दिल्ली की टीम 17.2 ओवरों में 166 रन पर टीम आउट हो गई थी।

विज्ञापन
IPL 2024: Delhi capitals coach Ricky Ponting upset with team huge defeat against KKR
रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों मिली 106 रन की हार को अस्वीकार्य और शर्मिंदा करने वाला करार दिया है। पोंटिंग टीम को आईपीएल 2024 के इस सीजन में चार मैचों में मिली तीसरी हार से काफी परेशान है। दिल्ली के खिलाफ केकेआर ने 272 रन बनाए थे और उसके बाद दिल्ली की टीम 17.2 ओवरों में 166 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह टूर्नामेंट में दिल्ली की सबसे बड़ी हारों में से एक है। 
विज्ञापन


'हार का आंकलना करना मुश्किल'
पोंटिंग ने कहा कि अभी हार का आंकलन करना मुश्किल है। इतना ज्यादा रन देना, 17 वाइड करना बेहद खराब है। हमने अपने 20 ओवरों के लिए दो घंटे लगाए। मैच में कभी यह नहीं लगा कि दिल्ली होड़ में हैं। रिकी ने कहा कि इस मैच में कई चीजें ऐसी हुईं जो कि अस्वीकार्य हैं। हम इस बारे में आपस में चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


सहवाग ने भी पंत को लिया था निशाने पर
ऋषभ पंत ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में अर्धशतक जड़कर टीम को पहाड़ जैसे बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की थी, लेकिन उनके आउट होते ही दिल्ली कैपिटल्स की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने पंत को निशाने पर लिया था। सहवाग ने कहा था, हां, पंत की पारी अच्छी थी, लेकिन उन्होंने पहले दो मैचों में रन नहीं बनाए और अब जब रन बनाए तो अपना विकेट गंवा बैठे। पंत को टिकना चाहिए था और शतक बनाना था तथा नाबाद 110 या 120 की पारी खेलनी चाहिए थी। पंत ने अच्छी वापसी और वह फॉर्म में भी लौट आए तथा शानदार स्ट्राइक रेट से रन भी बना रहे हैं। पहले ओवर से ही पता था कि हारने वाले हैं और जीतेंगे तो नहीं। यह ऐसा समय होता है जब आप बल्लेबाजी अभ्यास कर सकते हो।    
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे केकेआर के बल्लेबाज
केकेआर और दिल्ली के बीच मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने विशाखापत्तनम में विशाल स्कोर खड़ा किया था। उन्होंने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। यह आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। यह केकेआर का आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2018 में उन्होंने पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 245 रन बनाए थे। मैच की शुरुआत सुनील नरेन और फिलिप सॉल्ट ने तूफानी अंदाज में की थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 60 रन जोड़े। नरेन ने 18 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी के साथ मिलकर चौके-छक्कों की बरसात कर दी। दोनों ने 48 गेंद में 104 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद रही-सही कसर रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल ने पूरी कर दी थी। जवाब में पंत ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा था, लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed