फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Delhi capitals captain Rishabh Pant loses cool after getting out against Rajasthan Royals

IPL 2024: राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान पंत ने खोया आपा, गुस्से में दे मारा बैट, देखें वीडियो

Fri, 29 Mar 2024 12:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Mar 2024 12:57 PM IST
सार

राजस्थान ने गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली को 12 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान के लिए ऑलराउंडर रियान पराग ने 45 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
IPL 2024: Delhi capitals captain Rishabh Pant loses cool after getting out against Rajasthan Royals
ऋषभ पंत - फोटो : IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल के 17वें सीजन में शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसे लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद दिल्ली को राजस्थान रॉयल्स के हाथों भी हार झेलनी पड़ी। राजस्थान ने गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली को 12 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान के लिए ऑलराउंडर रियान पराग ने 45 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली जिससे टीम मुश्किल परिस्थितियों से उबर कर दिल्ली के सामने कठिन लक्ष्य रखने में सफल रही थी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत आउट होने के बाद गुस्से में नजर आए और उन्होंने अपना बल्ला पर्दे पर दे मारा। 
विज्ञापन


लय बरकरार नहीं रख सकी दिल्ली
राजस्थान के खिलाफ मैच में अधिकतर समय दिल्ली का ही पलड़ा भारी था और उसने राजस्थान को शुरुआती झटके दिए थे। हालांकि रियान पराग दिल्ली के गेंदबाजों के सामने चट्टान की तरह खड़े हो गए। उन्होंने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर से 25 रन निकाले जिसके दम पर राजस्थान पांच विकेट पर 185 रन बनाने में सफल रहा। जवाब में दिल्ली को अंतिम ओवर में 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 34 गेंदों पर 49 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 23 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि टीम के कप्तान ऋषभ पंत 26 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन


गुस्से पर काबू नहीं रख सके पंत
दिल्ली के लिए अपना 100वां मैच खेलने वाले पंत को युजवेंद्र सिंह ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे दाएं हाथ के बल्लेबाज पंत को चहल ने संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। आउट होने के बाद पंत अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और पवेलियन लौटने के बाद अपना बल्ला काले पर्दे पर मारते दिखे। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पंत आउट होने की निराशा को छिपा नहीं सके और अपना बल्ला पर्दे पर मार बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


दिल्ली के लिए 100 आईपीएल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने पंत
लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पंत गुरुवार को दिल्ली के लिए 100 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। पंत ने दिल्ली के लिए 2016 में डेब्यू किया था और 2021 में उन्हें टीम की कमान सौंपी गई थी। ओवरऑल पंत दुनिया के 21वें ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 100 या उससे अधिक मैच खेले हैं। भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा पंत के बाद दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। अमित अबतक दिल्ली के लिए 99 मैच खेल चुके हैं। अमित इससे पहले अन्य टीमों का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और आईपीएल में उन्होंने अबतक 161 मैच खेले हैं। इस दौरान अमित के नाम 173 विकेट हैं। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने के अलावा पंत के नाम इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के और सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड है।      

15 महीने बाद की थी वापसी
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने आईपीएल 2024 से 15 महीने बाद मैदान पर वापसी की थी। पंत दिसंबर 2022 में दिल्ली से घर जाते समय कार दुर्घटना में गभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इससे ठीक होने में करीब 15 महीने का समय लगा और फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उनकी मैदान पर वापसी संभव हो सकी। वापस लौटने पर पंत को एक बार फिर दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई। पंत हालांकि दो मैचों में अपने बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed