{"_id":"66151353b169be40fa02a061","slug":"ipl-2024-andre-russell-says-ms-dhoni-is-the-most-loved-cricketer-in-the-world-csk-vs-kkr-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: आंद्रे रसेल की नजर में यह खिलाड़ी है दुनिया का सबसे चहेता क्रिकेटर, विराट-गेल या ABD भी इसके आगे फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: आंद्रे रसेल की नजर में यह खिलाड़ी है दुनिया का सबसे चहेता क्रिकेटर, विराट-गेल या ABD भी इसके आगे फेल
Tue, 09 Apr 2024 03:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:37 PM IST
सार
जब धोनी मैदान पर उतरे तो फैंस ने इतना शोर मचाया कि रसेल परेशान हो गए थे। मैच के बाद 35 वर्षीय रसेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट डाला, जहां उन्होंने क्रिकेट जगत में धोनी को लेकर तारीफ की।
विज्ञापन
धोनी और रसेल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल सोमवार को चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता और चेन्नई के बीच आईपीएल 2024 मैच के दौरान एमएस धोनी को मिले भीड़ के समर्थन से प्रभावित दिखे। इंटरनेट पर वायरल एक तस्वीर में धोनी के मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आने के वक्त रसेल को अपने कान बंद करते हुए देखा गया था।
जब धोनी मैदान पर उतरे तो फैंस ने इतना शोर मचाया कि रसेल परेशान हो गए थे। मैच के बाद 35 वर्षीय रसेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट डाला, जहां उन्होंने क्रिकेट जगत में धोनी को लेकर तारीफ की। रसेल ने धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'मैं सोचता हूं कि यह शख्स आसानी से दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला क्रिकेटर है।'
इससे पहले कोलकाता के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले रवींद्र जडेजा ने भी कहा था कि धोनी फैंस के बीच खुशियां लाते हैं। उन्होंने कहा था- वह सिर्फ अपना एक झलक दिखा दें तो फैंस के टिकट का पैसा वसूल हो जाता है।
विज्ञापन
रसेल सीएसके के खिलाफ मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने दो चौके लगाए और तुषार देशपांडे की गेंद पर आउट होने से पहले 10 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। कोलकाता ने पावरप्ले में 56 रन बनाए थे, लेकिन अपनी लय को बरकरार नहीं रख सके। सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी और कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्रमश: 27, 24 और 34 रन बनाए। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज केकेआर की टीम 14 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केएल राहुल की लखनऊ टीम से भिड़ेगी।