{"_id":"664a1e69acf13de8e901579e","slug":"ipl-2024-ambati-rayudu-did-not-like-rcb-victory-took-a-jibe-know-what-he-said-after-csk-defeat-csk-vs-rcb-2024-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: अंबाती रायडू को रास नहीं आई बेंगलुरु की जीत, कसा तंज, जानें चेन्नई की शिकस्त के बाद क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: अंबाती रायडू को रास नहीं आई बेंगलुरु की जीत, कसा तंज, जानें चेन्नई की शिकस्त के बाद क्या कहा
Sun, 19 May 2024 09:14 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 19 May 2024 09:14 PM IST
सार
मैच जीतने के बाद आरसीबी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी खिलाड़ी मैदान के चारों तरफ चक्कर लगाने लगे और जश्न मनाते दिखे। इस पर कमेंट्री पैनल में बैठे रायडू ने तंज कसा। आईपीएल 2008 से लेकर अब तक आरसीबी ने एक बार भी खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन
आरसीबी-रायडू
- फोटो : IPL
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने आरसीबी की जीत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के खिलाड़ी इस तरह जश्न मना रहे हैं जैसे आईपीएल जीत गए हैं। दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को 27 रनों से सीएसके को मात दी। इस जीत के साथ फाफ डुप्लेसिस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई।
विज्ञापन
आरसीबी
- फोटो : IPL
आरसीबी की 27 रनों से जीत
आईपीएल 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 218 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। इस मैच में सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 201 रन बनाने थे। हालांकि, पारी के आखिरी ओवर में यश दयाल ने धोनी का विकेट लेकर मैच का रुख आरसीबी की तरफ मोड़ दिया।

आरसीबी की जीत पर रायडू ने कसा तंज
मैच जीतने के बाद आरसीबी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी खिलाड़ी मैदान के चारों तरफ चक्कर लगाने लगे और जश्न मनाते दिखे। इस पर कमेंट्री पैनल में बैठे रायडू ने तंज कसा। आईपीएल 2008 से लेकर अब तक आरसीबी ने एक बार भी खिताब नहीं जीता है। टीम नौ बार प्लेऑफ का सफर तय कर चुकी है। वहीं, चेन्नई पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमा चुकी है।

आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी की अविश्वसनीय वापसी
आईपीएल के 17वें सीजन में आरसीबी ने शुरुआती आठ मैचों में सिर्फ एक मुकाबला ही जीता था। उनका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल माना जा रहा था। हालांकि, लीग स्टेज के आखिरी छह मैचों में जीत के साथ आरसीबी ने जबरदस्त वापसी की और प्लेऑफ में जगह बनाई। सात मैचों में जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उनके खाते में अब 14 अंक हो गए हैं। आरसीबी 24 मई को टूर्नामेंट का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेलेगी।

महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
धोनी के संन्यास पर भी बोले रायडू
इसके अलावा रायडू ने धोनी के संन्यास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि चेन्नई के पूर्व कप्तान को अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए। पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "एमएस धोनी को एक और सीजन खेलना चाहिए। यह उनका आखिरी नहीं होना चाहिए, वह इस तरह नहीं जा सकते, उन्हें अगला सीज़न खेलना चाहिए और आईपीएल जीतना चाहिए। वह एक पीढ़ी में एक बार खेलने वाले खिलाड़ी हैं और एक पीढ़ी में एक बार इंसान बनने वाले खिलाड़ी हैं।"