{"_id":"6644b807959417921d0e3632","slug":"ipl-2024-aiden-markram-praises-sunrisers-hyderabad-teammate-abhishek-sharma-batting-approach-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024 : अभिषेक शर्मा से प्रभावित हुए एडेन मार्करम, भारतीय टीम में उनके चयन को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024 : अभिषेक शर्मा से प्रभावित हुए एडेन मार्करम, भारतीय टीम में उनके चयन को लेकर कही बड़ी बात
Wed, 15 May 2024 06:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 May 2024 06:57 PM IST
सार
आईपीएल के मौजूदा सत्र में 200 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शर्मा ने 12 मैचों में 401 रन बनाए हैं । उन्होंने आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के साथ मिलकर हाल ही में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ 166 रन का लक्ष्य 10 से भी कम ओवर में हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IPL
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईपीएल 2024 सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और ट्रेविस हेड के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिला रहे हैं। टीम में उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम अभिषेक से काफी प्रभावित हैं और उन्हें भरोसा है कि आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म से अभिषेक को भविष्य में भारत के लिए खेलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अभिषेक ने 200 के ऊपर से की बल्लेबाजी
आईपीएल के मौजूदा सत्र में 200 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शर्मा ने 12 मैचों में 401 रन बनाए हैं । उन्होंने आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के साथ मिलकर हाल ही में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ 166 रन का लक्ष्य 10 से भी कम ओवर में हासिल कर लिया था।
आईपीएल के मौजूदा सत्र में 200 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शर्मा ने 12 मैचों में 401 रन बनाए हैं । उन्होंने आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के साथ मिलकर हाल ही में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ 166 रन का लक्ष्य 10 से भी कम ओवर में हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
'भविष्य में भारत के लिए खेलेंगे अभिषेक'
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने पीटीआई के हवाले से कहा, 'अभिषेक ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पिछले सत्रों में भी सकारात्मक संकेत दिए थे और इस सत्र के अपने प्रदर्शन से भविष्य में भारत के लिए खेल सकेगा।' इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम को लेकर चल रही बहस के बीच मार्करम ने कहा कि टीम में अतिरिक्त बल्लेबाज के आने से टीमों को आक्रामक खेलने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, जब आपके पास एक अतिरिक्त बल्लेबाज होता है तो आप अधिक आजादी के साथ खेल सकते हैं। पारी की शुरुआत से ही सलामी बल्लेबाज खुलकर खेल सकते हैं। इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम से यह सहूलियत मिली है और यह नए तरीके का टी20 क्रिकेट इस आईपीएल में देखने को मिला है।

प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है हैदराबाद
इस सीजन तूफानी बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में बनी हुई है। उसका सामना गुरुवार को गुजरात टाइटंस से होना है और टीम अगर इस मैच को जीतने में सफल रही तो नॉकआउट में पहुंचने की संभावना मजबूत कर लेगी। हैदराबाद के दो मैच शेष हैं और टीम को अपने दोनों मुकाबले घरेलू मैदान पर खेलने हैं।