फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Adam Gilchrist and Michael Vaughn give statement over whether Rohit Sharma return as MI captain

IPL 2024: क्या मुंबई के कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे रोहित? इन दो दिग्गजों ने रखी राय

Thu, 04 Apr 2024 06:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Apr 2024 06:19 PM IST
सार

इस सीजन मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम को अपने पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हार्दिक हरभजन सिंह के बाद मुंबई के दूसरे कप्तन हैं जिनके नेतृत्व में टीम को किसी सीजन के पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
IPL 2024: Adam Gilchrist and Michael Vaughn give statement over whether Rohit Sharma return as MI captain
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के बाद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तानी देने के फैसले पर टीम की काफी किरकरी हुई। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मुंबई के लिए इस सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। कई मौकों पर हार्दिक की हूटिंग की गई। इन सबके बाद इस बारे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई की संभालेंगे? या टीम प्रबंधन हार्दिक के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगा। इसे लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने अपनी राय रखी। 
विज्ञापन


भारतीय फैंस का अपने खिलाड़ी को बू करते देख चौंक गए वॉन
वॉन और गिलक्रिस्ट के बीच एक कार्यक्रम के दौरान मुंबई इंडियंस में चल रहे विवाद को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान वॉन ने कहा, मैंने कभी भारतीय दर्शकों को उनके खुद के खिलाड़ी को बू करते नहीं देखा। यह अद्भुत दृश्य था। मैं यह जरूर कहूंगा कि भारतीय प्रशंसक क्रिकेट से बेहद प्यार करते हैं और मैंने उन्हें कभी बू करते नहीं देखा। मैंने कभी उन्हें अपने खिलाड़ियों के लिए तो ऐसा करते बिलकुल भी नहीं देखा। जब उन्हें अहमदाबाद में बू किया जा रहा था तब मैंने उसे देखा। बड़ी बहस का विषय यह है कि क्या रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे? इसने भारत में काफी ड्रामा किया हुआ है। 
विज्ञापन


'हार्दिक को कप्तानी देने से सभी चकित थे'
गिलक्रिसट ने कहा, रोहित शर्मा का वहां क्या स्टेटस है वो दिखाता है। हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड कर मुंबई में वापस लाने और फिर रोहित को कप्तानी से हटाने से सभी चकित थे। यह अजीब था, लेकिन आईपीएल का यही स्वभाव है। फैंस की आक्रमकता इसी तरह होती है, इस स्तर की तीव्रता कहीं और देखने नहीं मिल सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबर
हार्दिक और रोहित के बीच चल रहे कप्तानी विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऐसी चर्चा चल रही है कि रोहित हार्दिक की कप्तानी से नाराज हैं और वह इस सीजन के बाद मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक की कप्तानी से रोहित नाराज हैं और इसे लेकर ड्रेसिंग रूम में दोनों की अनबन भी हुई थी। सूत्रों के अनुसार, कई निर्णय को लेकर दोनों के बीच बहस हुई जिससे ड्रेसिंग रूम में टीम के लिए बेहतर माहौल नहीं बन पा रहा है।


मुंबई की सही नहीं रही है शुरुआत
इस सीजन मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम को अपने पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हार्दिक हरभजन सिंह के बाद मुंबई के दूसरे कप्तन हैं जिनके नेतृत्व में टीम को किसी सीजन के पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हार्दिक के लिए आईपीएल का यह सीजन अच्छा नहीं रहा है और वह लगातार हूटिंग का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed