{"_id":"658029fa96cb28e6860e2719","slug":"ipl-2024-3-teams-that-desperately-need-an-indian-wicketkeeper-at-the-ipl-2024-auction-2023-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: इन तीन टीमों को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की है तलाश, भरत से लेकर हार्विक और उर्विल पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: इन तीन टीमों को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की है तलाश, भरत से लेकर हार्विक और उर्विल पर रहेंगी नजरें
Tue, 19 Dec 2023 08:20 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 19 Dec 2023 08:20 AM IST
सार
एक भारतीय विकेटकीपर किसी भी आईपीएल टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तीन फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिन्हें भारतीय विकेटकीपर की सख्त जरूरत है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
हार्विक देसाई, शाई होप, केएस भरत और सैम बिलिंग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को आईपीएल ऑक्शन होना है और उसके लिए सभी फ्रेंचाइजी तैयारियों में जुट गई हैं। इस साल ऑक्शन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के लिए भी जंग होगी। एक भारतीय विकेटकीपर किसी भी आईपीएल टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसी विदेशी विकेटकीपर का खराब फॉर्म है या चोटिल है तो ऐसे में भारतीय विकेटकीपर टीम संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उदाहरण के तौर पर पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 के दौरान जॉनी बेयरस्टो को बाहर कर गेंदबाजी को मजबूत करना चाहता था। प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों के होने से यह संभव हुआ। अगर पंजाब किंग्स के पास बैकअप के रूप में केवल एक और विदेशी 'कीपर' होता, तो नाथन एलिस को टीम में लाना असंभव होता। ज्यादातर टीमों के पास पहले से ही भारतीय विकेटकीपर मौजूद हैं। हालांकि, तीन फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिन्हें भारतीय विकेटकीपर की सख्त जरूरत है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
3. गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
- गुजरात ने भरत और उर्विल को रिलीज किया। टीम के पास मैथ्यू वेड और साहा के रूप में दो विकेटकीपर हैं।
- साहा 39 साल के हैं और विलियम्सन की वापसी तय है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट न चाहते हुए भी साहा को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए भेजेगा। साहा मिडिल ऑर्डर के अच्छे बल्लेबाज नहीं माने जाते हैं और आईपीएल में ओपनिंग करते हुए ही उनका रिकॉर्ड अच्छा है।
- वेड पिछले आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेले और इस सीजन भी वह बेंच पर ही बैठे दिख सकते हैं।
- ऐसे में गुजरात मिडिल ऑर्डर के लिए किसी विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाजी की तलाश में होगा। भरत और उर्विल इसके लिए बेस्ट ऑप्शन होंगे। टीम इनमें से किसी एक को दोबारा खरीदने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
- ऋषभ पंत अगले सीजन में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, उनका विकेटकीपिंग करना अभी तय नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना तय माना जा रहा है।
- टीम ने पिछले सीजन फिलिप सॉल्ट या फिर अभिषेक पोरेल को खिलाया था। सॉल्ट को इस साल रिलीज किया गया है। अब पोरेल पर जिम्मेदारी होगी।
- अगर पोरेल चोटिल होते हैं तो दिल्ली के पास कोई विकल्प नहीं होगा। ऐसे में टीम भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को ऑक्शन में खरीद सकती है।
- दिल्ली की नजर उस विकेटकीपर पर होगी जो मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी कर सके। हार्विक, भरत और मोहित अहलावत जैसे खिलाड़ी बेस्ट ऑप्शन होंगे।
1. कोलकाता नाइट राइडर्स
गंभीर और नीतीश राणा
- फोटो : IPL
- कोलकाता के साथ काफी पहले से विकेटकीपर बल्लेबाज की समस्या रही है। 2021 में दिनेश कार्तिक के जाने के बाद से टीम इस मामले में जूझती रही है।
- पिछले सीजन उन्होंने रहमनुल्लाह गुरबाज को खिलाया जरूर पर, उनका फॉर्म अनियमित रहा था।
- हेड कोच चंद्रकांत पंडित के पास संसाधनों की कमी की वजह से गुरबाज से ही ओपनिंग करानी पड़ी। ऐसे में टीम इस बार भारतीय विकेटकीपर पर ध्यान देना चाहेगी।
- आंद्रे रसेल और सुनील नरेन का खेलना तय है। ऐसे में गुरबाज के भी खेलने से विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह बनाने में फ्रेंचाइजी को दिक्कत आ रही थी।
- टीम किसी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को नीलामी में खरीदना चाहेगी।