फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Virender Sehwag Unhappy Over MS Dhoni Being Consitently Asked About Retirement | LSG vs CSK

IPL 2023: 'आखिरी साल है तो भी क्यों...', धोनी से बार-बार रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे जाने पर नाखुश हैं सहवाग

Thu, 04 May 2023 09:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 May 2023 09:20 AM IST
सार

सहवाग ने इन सवालों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर यह उनका आखिरी साल है फिर भी उन्हें इस तरह के सवालों को नकार देना चाहिए और जवाब नहीं देना चाहिए। सहवाग ने कहा कि धोनी को जब लगेगा, वह खुद ही इन सवालों के जवाब दे देंगे।

विज्ञापन
IPL 2023: Virender Sehwag Unhappy Over MS Dhoni Being Consitently Asked About Retirement | LSG vs CSK
धोनी और सहवाग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बार-बार उनके आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे जाने से नाखुश हैं। बुधवार को सीएसके बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच में कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा था कि क्या यह उनका आखिरी सीजन है? हालांकि, इस पर धोनी ने मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं।
विज्ञापन

सहवाग ने धोनी के रिटायरमेंट वाले सवाल पर क्या कहा?

इससे पहले भी कई बार पत्रकार और कमेंटेटर धोनी से उनके संन्यास को लेकर सवाल पूछ चुके हैं। सहवाग ने इन सवालों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर यह उनका आखिरी साल है फिर भी उन्हें इस तरह के सवालों को नकार देना चाहिए और जवाब नहीं देना चाहिए। सहवाग ने कहा कि धोनी को जब लगेगा, वह खुद ही इन सवालों के जवाब दे देंगे।

सहवाग ने एक क्रिकेट शो के दौरान कहा- मुझे समझ नहीं आया कि लोग पूछते भी क्यों हैं? यहां तक कि अगर यह उनका आखिरी साल है भी तो आपको किसी खिलाड़ी से क्यों पूछना है? यह उनकी कॉल है, उन्हें लेने दो! शायद वह धोनी से सिर्फ यह जवाब पाना चाहते थे कि यह वास्तव में उनका आखिरी सीजन था। ये उनका आखिरी साल है या नहीं, ये सिर्फ एमएस धोनी ही जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई बनाम लखनऊ मैच में क्या हुआ?

आईपीएल 2023 में लखनऊ और चेन्नई के मुकाबले में पहली बार ऐसा हुआ जब कोई भी टीम जीत नहीं हासिल कर सकी और दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटना पड़ा। इस मैच से पहले ही बारिश की आशंका जताई जा रही थी और हुआ भी ऐसा ही। लखनऊ की पारी खत्म होने से ठीक पहले बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। इसके बाद बारिश की वजह से आगे का खेल नहीं हो सका और मैच रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। 

इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 125/7 का स्कोर बनाया था। ऐसे में मैच होने पर चेन्नई की टीम को 130 रन के आस-पास लक्ष्य मिलने की संभावना थी और धोनी की टीम आसानी से यह मैच जीत सकती थी। हालांकि, बारिश की वजह से लखनऊ को फायदा हो गया और चेन्नई को एक अंक का नुकसान हुआ। वहीं, राजस्थान की टीम को इस मैच के रद्द होने से ज्यादा नुकसान हुआ, क्योंकि यह टीम अब चौथे स्थान पर आ गई है।

विज्ञापन

अंक तालिका का हाल
अंक तालिका में गुजरात की टीम नौ मैच में छह जीत और 12 अंक के साथ शीर्ष पर है। वहीं, लखनऊ की टीम 10 मैच में पांच जीत और एक बेनतीजा मुकाबले के साथ 11 अंक हासिल कर चुकी है। चेन्नई का भी यही हाल है, लेकिन लखनऊ बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर है। राजस्थान की टीम ने नौ में से पांच मैच जीते हैं और 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। बैंगलोर और मुंबई 10-10 अंक लेकर पांचवें और छठे स्थान पर है। पंजाब भी 10 अंक लेकर सातवें, कोलकाता छह अंक के साथ आठवें, हैदराबाद छह अंक के साथ नौवें और दिल्ली भी छह अंक के साथ 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed