फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Virender Sehwag Slams Delhi Capitals captain David Warner, says Don't Play In IPL

IPL 2023: सहवाग ने दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर की आलोचना की, कहा- तेज नहीं खेल सकते तो आईपीएल में न खेलें

Sun, 09 Apr 2023 02:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Apr 2023 02:46 PM IST
सार

वॉर्नर ने इस आईपीएल बेहद धीमी पारियां खेली हैं, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ के पहले मैच में दिल्ली की टीम 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 143 रन ही बना पाई थी। वॉर्नर ने इस मैच में 48 गेंदों में 56 रन बनाए थे।

विज्ञापन
IPL 2023: Virender Sehwag Slams Delhi Capitals captain David Warner, says Don't Play In IPL
डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का बुरा हाल है। टीम अपने तीनों मैच हार चुकी है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और टीम को ऋषभ पंत की कमी खल रही है। पंत कार एक्सीडेंट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं और इसी वजह से इस सीजन नहीं खेल रहे हैं। पंत की गैरमौजूदगी में वॉर्नर दो अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन अब तक टीम को जिताने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन

वॉर्नर ने इस आईपीएल बेहद धीमी पारियां खेली हैं, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ के पहले मैच में दिल्ली की टीम 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 143 रन ही बना पाई थी। वॉर्नर ने इस मैच में 48 गेंदों में 56 रन बनाए थे। गुजरात के खिलाफ दूसरे मैच में वॉर्नर ने 32 गेंदों में 37 रन की पारी खेली थी। वहीं, राजस्थान के खिलाफ तीसरे मैच में 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 142 रन ही बना पाई। वॉर्नर ने इस मैच में 55 गेंदों में 65 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दिल्ली के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने वॉर्नर की आलोचना की है। उन्होंने तो वॉर्नर से आईपीएल में न खेलने की सलाह तक दे डाली है। सहवाग ने कहा- मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम उन्हें अंग्रेजी में बताएं ताकि वॉर्नर इसे सुनें और चोट महसूस करें। डेविड, अगर आप सुन रहे हैं, तो कृपया अच्छा खेलें। 25 गेंदों में 50 रन बनाएं। जायसवाल से सीखें। उन्होंने 25 गेंदों में पचास लगाया है। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आकर आईपीएल में मत खेलो।
विज्ञापन

भारत के पूर्व बल्लेबाज रोहन गावस्कर ने सहवाग के विचार का सम्मान किया। रोहिन ने कहा कि वह वॉर्नर जैसे खिलाड़ी से इतनी धीमी पारी की उम्मीद नहीं कर रहे थे। रोहन ने कहा- यदि आप आठ गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हो जाते हैं, तो कोई कह सकता है कि ठीक है वह उस लय को नहीं पा सका। लेकिन आप टीम के कप्तान हैं, आपके पास अनुभव है। उन्होंने दिखाया कि वह सबसे तेज 6000 आईपीएल रन बनाने वाले थे, इसलिए आप कभी सोच भी नहीं सकते कि राजस्थान के खिलाफ वॉर्नर ने इतनी धीमी पारी खेली। वॉर्नर अगर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान नहीं होते तो रिटायर्ड हर्ट होते। अगर उनकी जगह कोई युवा भारतीय खिलाड़ी होता, तो उसका या तो टूर्नामेंट खत्म हो जाता और यह उसका आखिरी मैच होता। वॉर्नर को जिम्मेदारी लेनी होगी इस हार के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed