फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 teams will have to hand over retained players list by November 15 Check who had largest purse left

IPL 2023: आईपीएल टीमों को 15 नवंबर तक सौंपनी होगी रिटेन खिलाड़ियों की सूची, जानें किसके पास कितने पैसे

Sun, 16 Oct 2022 10:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Oct 2022 10:22 PM IST
सार

बड़ी नीलामी में टीमों को ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी, लेकिन इस बार ऐसी कोई पाबंदी नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनी ऑक्शन के लिए जगह का चयन भी अभी नहीं हुआ है। 16 दिसंबर को इसका आयोजन हो सकता है।

विज्ञापन
IPL 2023 teams will have to hand over retained players list by November 15 Check who had largest purse left
गुजरात टाइटंस की टीम पिछली बार चैंपियन बनी थी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिसंबर में मिनी ऑक्शन का आयोजन हो सकता है। इससे पहले आईपीएल ने फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा है। यह पिछली बार की तरह बड़ी नीलामी नहीं होगी। बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों से संभावित तारीखों को लेकर बात की है।
विज्ञापन

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, आईपीएल ने 15 नवंबर तक रिटेन खिलाड़ियों की सूची मांगी है। बड़ी नीलामी में टीमों को ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी, लेकिन इस बार ऐसी कोई पाबंदी नहीं होगी। मिनी ऑक्शन के लिए जगह का चयन भी अभी नहीं हुआ है। 16 दिसंबर को इसका आयोजन हो सकता है। इसके अलावा लीग की शुरुआत कब होगी इस बारे में चर्चा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पिछले सीजन की तरह मार्च के आखिरी हफ्ते में नए सीजन की शुरुआत हो सकती है। इस बार टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में होगा। कोरोना काल से पहले इसी फॉर्मेट का इस्तेमाल होता है। टीमें सात मैच अपने घरेलू और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2023 teams will have to hand over retained players list by November 15 Check who had largest purse left
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
नीलामी में कितना खर्च कर सकेंगी फ्रेंचाइजियां
फ्रेंचाइजी के पास नीलामी में खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपये होंगे। यह पिछले सीजन पांच करोड़ ज्यादा है। इसका मतलब है कि हर टीम के पास कम से कम पांच करोड़ जरूर होंगे। उनके पर्स में कितने पैसे होंगे यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कितने खिलाड़ियों को निकालते हैं और कितनों को टीम में रखते हैं। नीलामी से एक हफ्ते पहले तक वह खिलाड़ियों की ट्रेडिंग भी कर सकते हैं। पिछले सीजन के लिए हुई बड़ी नीलामी के बाद पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 3.45 करोड़ रुपये बचे थे। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने सारे पैसे खर्च कर दिए थे।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: नामीबिया से हारा श्रीलंका, नीदरलैंड भी जीता, जानें टी20 वर्ल्ड कप में पहले दिन क्या-क्या हुआ
विज्ञापन

पिछली नीलामी के बाद किस टीम के पास कितने पैसे
फ्रेंचाइजी पर्स में कितने पैसे
पंजाब किंग्स 3.45 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपरकिंग्स 2.95 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1.55 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स 0.95 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइटराइजर्स 0.45 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस 0.15 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस 0.10 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद 0.10 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स 0.10 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्स पर्स खाली

IPL 2023 teams will have to hand over retained players list by November 15 Check who had largest purse left
क्रिस मॉरिस - फोटो : सोशल मीडिया
मिनी ऑक्शन में भी मालामाल हुए हैं खिलाड़ी
फ्रेंचाइजी के पास छोटे पर्स होने के बावजूद मिनी ऑक्शन ने अतीत में कुछ सबसे महंगे दिए हैं। 2021 की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह 2015 में भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह के लिए दिल्ली की बोली(16 करोड़ रुपये) से 25 लाख रुपये अधिक था। पैट कमिंस को 2020 में नाइटराइडर्स से 15.5 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने बेन स्टोक्स को 14.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: रोहित को हैरान करने वाले 11 साल के गेंदबाज का बयान- अंदर आती यॉर्कर मेरी पसंदीदा गेंद

इस बार किसे मिल सकते हैं ज्यादा पैसे?
बेन स्टोक्स के साथ इंग्लैंड टीम में उनके साथी सैम करन और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर इस बार पैसे बरस सकते हैं। अगर तीनों अपना नाम नीलामी में डालते हैं तो करोड़ों कमा सकते हैं।

रिप्लेस हुए खिलाड़ियों का क्या होगा?
छह फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल 2022 के दौरान अपने चोट या अन्य कारणों से खिलाड़ियों को रिप्लेस किया था। इन टीमों को यह तय करना होगा कि रिप्लेसमेंट में आया खिलाड़ी और मूल खिलाड़ी में से किसे रखना है। अगर टीमें चाहें तो दोनों को साथ रख सकती हैं।

पिछले सीजन में रिप्लेस हुए खिलाड़ी
टीम बाहर हुए खिलाड़ी किसने रिप्लेस किया
चेन्नई सुपरकिंग्स एडम मिल्ने मथीशा पाथिराना
मुंबई इंडियंस टाइमल मिल्स ट्रिस्टन स्टब्स
राजस्थान रॉयल्स नाथन कूल्टर नाइल कोर्बिन बोस्च
लखनऊ सुपर जाएंट्स मार्क वुड एंड्रयू टाय
कोलकाता नाइटराइडर्स एलेक्स हेल्स एरॉन फिंच
गुजरात टाइटंस जेसन रॉय रहमनुल्लाह गुरबाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed