फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: 'Shubman Gill eliminated MI from playoffs', Mumbai Indians trolled after GT defeat Qualifier-2

IPL 2023: 'शुभमन ने MI को पहले प्लेऑफ में पहुंचाया, फिर बाहर किया', GT से हार के बाद ट्रोल हुई मुंबई इंडियंस

Sat, 27 May 2023 10:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 May 2023 10:51 AM IST
सार

मुंबई इंडियंस के हारने के बाद ट्विटर पर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए नजर डालते हैं कि सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा...
 

विज्ञापन
IPL 2023: 'Shubman Gill eliminated MI from playoffs', Mumbai Indians trolled after GT defeat Qualifier-2
सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही मुंबई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में गुजरात का सामना चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुंबई की हार के बाद इस टीम को खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग मीम्स शेयर कर रहे हैं। शुभमन, सारा और सचिन तेंदुलकर से भी जुड़े मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मुंबई की टीम प्लेऑफ में गुजरात के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से पहुंची थी। लीग राउंड के आखिरी मैच में गुजरात ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था, तभी जाकर मुंबई इंडियंस अंतिम-चार में जगह बनाने में कामयाब रही थी। अगर बैंगलोर की टीम वह मैच जीत जाती तो मुंबई बाहर हो जाती। बैंगलोर के खिलाफ मैच में भी शुभमन ने शतक जड़ा था और विराट कोहली के शतक को बेकार कर दिया था। अब फैंस ने मुंबई को ट्रोल करते हुए कहा कि पहले उन्हें प्लेऑफ में पहुंचाया फिर बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के हारने के बाद ट्विटर पर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए नजर डालते हैं कि सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा...






विज्ञापन

मैच की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरे सीजन में कमाल कर दिखाया है। गत चैंपियन गुजरात ने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। हार्दिक की टीम ने पिछली बार राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार फाइनल में उसके सामने चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स होगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा ने 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर 138 रन की साझेदारी निभाई। शुभमन 60 गेंदों में सात चौके और 10 छक्के की मदद से 129 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 31 गेंदों में 43 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या 13 गेंदों में 28 रन और राशिद खान पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोहित शर्मा आठ रन, नेहल वढेरा चार रन, कैमरन ग्रीन 30 रन, विष्णु विनोद पांच रन, टिम डेविड दो रन, क्रिस जॉर्डन दो रन, पीयूष चावला खाता खोले बिना और कुमार कार्तिकेय छह रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन और तिलक वर्मा 14 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की ओर से मोहित शर्मा ने पांच विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी और राशिद खान को दो-दो विकेट मिले। जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed