{"_id":"641c0d0bd406cd7922019adc","slug":"ipl-2023-rohit-sharma-statement-on-workload-management-world-cup-and-ipl-2023-suryakumar-yadav-golden-duck-2023-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: वर्कलोड, वर्ल्ड कप और IPL में आराम को लेकर रोहित का बड़ा बयान, सूर्यकुमार के गोल्डन डक पर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: वर्कलोड, वर्ल्ड कप और IPL में आराम को लेकर रोहित का बड़ा बयान, सूर्यकुमार के गोल्डन डक पर कही यह बात
Thu, 23 Mar 2023 01:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:56 PM IST
सार
जसप्रीत बुमराह से लेकर श्रेयस अय्यर तक, भारतीय टीम के खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है। इसके बावजूद रोहित ने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों और खिलाड़ियों पर खुद अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले वर्कलोड को मैनेज करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। सभी टीमें इसकी तैयारी में जुट गई हैं। आईपीएल से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली, जिसमें टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ समय में भारत को खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटर्स का कहना है कि वर्ल्ड कप के लिए तय खिलाड़ियों को आईपीएल जैसे टूर्नामेंट से आराम लेना चाहिए, ताकि वह अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए तरोताजा रह सकें। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित ने इसके विपरीत बयान दिए हैं। कप्तान रोहित को नहीं लगता है कि कोई खिलाड़ी वर्कलोड मैनेज करने के लिए आईपीएल से दूर होगा। दुनिया के सबसे बड़े टी20 लीग की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय टीम में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी
जसप्रीत बुमराह से लेकर श्रेयस अय्यर तक, भारतीय टीम के खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है। इसके बावजूद रोहित ने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों और खिलाड़ियों पर खुद अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले वर्कलोड को मैनेज करने की जिम्मेदारी है। रोहित ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे 21 रन से गंवाने के बाद सीरीज भी 2-1 से गंवा दी। उन्होंने कहा- यह चिंता का विषय है। हमें उन खिलाड़ियों की कमी खल रही है जो वास्तव में प्लेइंग-11 के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को WTC फाइनल की तैयारियों के लिए मिलेगा कम समय
विकेट का जश्न मनाती टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने कहा- सभी खिलाड़ियों को काफी अनुभव। इसलिए उन्हें अपने शरीर की देखभाल खुद करनी होगी और अगर उन्हें लगता है कि यह नहीं हो पा रहा है, तो वे हमेशा इसके बारे में बात कर सकते हैं और आईपीएल में एक या दो गेम में ब्रेक ले सकते हैं। हालांकि, मुझे संदेह है (अगर) ) कि ऐसा होगा लेकिन...। इसके बाद रोहित चुप हो गए। 28 मई को समाप्त होने वाले आईपीएल के बाद, भारतीय खिलाड़ियों को सात जून से ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल भी खेलना है। इसके लिए तैयार होने के लिए टीम इंडिया को एक सप्ताह से भी कम समय मिलेगा।
फ्रेंचाइजी को वर्कलोड मैनेजमेंट के दिए संकेत
रोहित ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 50 ओवर के टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट के बारे में आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों को 'संकेत' दिए हैं। रोहित ने कहा- यह सब अब फ्रेंचाइजी पर निर्भर है। फ्रेंचाइजी अब उन्हें (खिलाड़ियों को) अपनाती हैं, इसलिए हमने टीमों को कुछ संकेत दिए हैं। हालांकि, अंतिम फैसला फ्रेंचाइजी पर निर्भर है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि खिलाड़ियों को अपने शरीर का ख्याल रखना होगा।
खिलाड़ियों की चोट को लेकर क्या बोले रोहित
जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और यश दयाल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पूरी सीरीज में बुमराह नहीं खेल पाए, जबकि अहमदाबाद में चौथे और अंतिम टेस्ट के दौरान अय्यर की पीठ की चोट लग गई थी। वह बाद के तीन एकदिवसीय मैचों में नहीं खेल पाए। रोहित ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो हर कोई हर किसी को मौका देने की पूरी कोशिश कर रहा है। हम खिलाड़ियों के मैनेजमेंट पर काफी ध्यान दे रहे हैं, इसलिए हमें निश्चित समय पर कुछ खिलाड़ियों को आराम देना होगा।
रोहित ने कहा- हमारी ओर से हम सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको यह बताने वाला विशेषज्ञ नहीं हूं कि बार-बार चोटें क्यों आ रही हैं। हमारी मेडिकल टीम इन सभी को देख रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि विश्व कप में हम अपने सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी तैयार रखें। श्रेयस अय्यर पहले भी दिसंबर में कमर की चोट से जूझ चुके हैं। इसके बाद वह घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में खेलने से चूक गए थे।
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने कहा- जाहिर है जब आप इतना क्रिकेट खेलते हैं तो चोट लगना तय है। इसलिए इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए कि आपके पास क्या उपलब्ध है। आप देखें कि आपके हाथ में क्या है, आप उसे नियंत्रित कर सकते हैं और हम बस उस सब को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। चोटिल होने वाले खिलाड़ी भी निराश हैं। वे खेलना चाहते हैं, वे चूकना नहीं चाहते। इसलिए यह थोड़ा दुखद है, लेकिन आप वास्तव में कुछ नहीं कर सकते।
श्रेयस की चोट पर क्या बोले रोहित
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
रोहित ने कहा कि मेडिकल टीम खिलाड़ियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। मैं देख सकता हूं और मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि पर्दे के पीछे काम करने वाले लोग इन सभी खिलाड़ियों के साथ वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। चोट कभी भी लग सकती है, जैसे श्रेयस (अय्यर) सबसे अच्छा उदाहरण हैं। वह पूरे दिन बैठे रहे और जैसे ही प्रैक्टिस करने गए, उन्हें चोट लग गई। इसके बारे में आप कुछ नहीं कर सकते, केवल एक चीज जो हम ध्यान में रख सकते हैं वह है खिलाड़ियों का मैनेजमेंट और उन्हें पर्याप्त ब्रेक देना।
सूर्यकुमार के खराब फॉर्म पर रोहित का बयान
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि सूर्यकुमार बुरे दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्होंने सूर्या का समर्थन भी किया। रोहित ने कहा- उन्होंने इस सीरीज में तीन मैचों में केवल तीन गेंदें खेलीं। मुझे नहीं पता कि इस पर कितना गौर करना है। ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने तीन अच्छी गेंदें खेलीं। वह जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। वह स्पिन को बहुत अच्छी तरह से खेलता है। हमने पिछले कुछ वर्षों में देखा है। इसलिए हमने उन्हें तीसरे वनडे में टीम में रखा और अंतिम 15-20 ओवरों के लिए वह भूमिका दी जहां वह अपना खेल खेल सके, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यह किसी के भी साथ हो सकता है।