फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Rishabh Pant Starts His Rehabilitation At National Cricket Academy, Shares Pic

Rishabh Pant Rehab: क्या वर्ल्ड कप तक फिट हो पाएंगे ऋषभ पंत? NCA में शुरू किया रिहैब, शेयर की तस्वीरें, देखें

Thu, 27 Apr 2023 04:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Apr 2023 04:43 PM IST
सार

पंत इस सीजन दिल्ली को दो मैचों में सपोर्ट करने पहुंचे थे। सबसे पहले वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली बनाम गुजरात मैच में दिखे थे। इसके बाद बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले वह टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने पहुंचे थे।

विज्ञापन
IPL 2023: Rishabh Pant Starts His Rehabilitation At National Cricket Academy, Shares Pic
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले साल कार दुर्घटना में घायल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। वह वापस से मैच फिट होने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। इसी चोट की वजह से वह मौजूदा आईपीएल सीजन से भी बाहर हो गए थे। उनकी जगह डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। पंत लगातार सोशल मीडिया पर अपनी रिकवरी से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। गुरुवार को भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन

IPL 2023: Rishabh Pant Starts His Rehabilitation At National Cricket Academy, Shares Pic
स्टेडियम में ऋषभ पंत को सहारा देते दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल - फोटो : सोशल मीडिया
पंत फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पंत टूटे पैर के साथ लेटे हुए हैं। वहीं, अधिकारी उनके साथ रिहैब में जुटे हैं। इसके कैप्शन में पंत ने लिखा- टॉप मैन, एनसीए। पंत इस सीजन दिल्ली को दो मैचों में सपोर्ट करने पहुंचे थे। सबसे पहले वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली बनाम गुजरात मैच में दिखे थे। इसके बाद बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले वह टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने पहुंचे थे।

si3pnbi8
विज्ञापन
विज्ञापन

पंता का एशिया कप और विश्व कप में खेलना मुश्किल

हालांकि, हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया गया था कि पंत का एशिया कप और विश्व कप में खेलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार दुर्घटना में चोटिल होने वाले पंत इन दो बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत की वापसी में कुछ समय लगेगा और अगर वह तेजी से रिकवरी करते हैं तो अगले साल जनवरी तक मैदान पर वापस आ सकते हैं। पंत पिछले साल 30 दिसंबर को घर जाते समय उत्तराखंड के रुड़की में कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। दुर्घटना में उनकी जान बाल-बाल बची थी। पंत को शरीर के कई हिस्से में चोट लगी थीं। अब उनकी चोट में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

IPL 2023: Rishabh Pant Starts His Rehabilitation At National Cricket Academy, Shares Pic
अक्षर पटेल के साथ ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विकेटकीपिंग के लिए तैयार में होने में लगेंगे ज्यादा समय
पंत को अभी बिना किसी मदद के चलने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। ऐसा देखने में लग रहा है कि पंत तेजी से ठीक हो रहे हैं, लेकिन मैदान पर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह फिट होने में सात से आठ महीने लग सकते हैं। पंत अगर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह फिट भी हो गए तो उन्हें विकेटकीपिंग के लिए तैयार होने में बहुत अधिक समय लग सकता है। वह बल्लेबाज के रूप में पहले वापसी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत मैदान पर लौटने के लिए काफी हिम्मत दिखा रहे हैं। बीसीसीआई भी उन्हें हर संभव मदद कर रहा है। जनवरी में पंत के लिगामेंट टियर की सर्जरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed