Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2023: Reece Topley ruled out of IPL with shoulder injury; Third RCB player after Will Jacks, Rajat Patidar
{"_id":"642faa8b8435e5f41802e278","slug":"ipl-2023-reece-topley-ruled-out-of-ipl-with-shoulder-injury-third-rcb-player-after-will-jacks-rajat-patidar-2023-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: बैंगलोर को एक और झटका, यह तेज गेंदबाज चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर, पार्नेल और विजय बने रिप्लेसमेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: बैंगलोर को एक और झटका, यह तेज गेंदबाज चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर, पार्नेल और विजय बने रिप्लेसमेंट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Apr 2023 06:10 PM IST
सार
अपने डेब्यू पर टॉपले ने दो ओवर गेंदबाजी की थी और 14 रन देकर एक विकेट लिया था। वह बैंगलोर की टीम के साथ कोलकाता गए थे, लेकिन अनफिट होने के कारण उन्हें मौका नहीं दिया गया। टॉपले की जगह डेविड विली को टीम में जगह दी गई थी।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। इंदौर के रजत पाटीदार के चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले भी लीग से बाहर हो चुके हैं। टॉपले दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल डेब्यू मैच में फील्डिंग के दौरान दायां कंधा डिस्लोकेट कर बैठे थे। मैच के बीच में ही वह काफी दर्द में दिखे थे और उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया था।
विज्ञापन
कंधा चोटिल करने के बाद दर्द से कराहते रीस टॉपले
- फोटो : IPL/BCCI
अपने डेब्यू पर टॉपले ने दो ओवर गेंदबाजी की थी और 14 रन देकर एक विकेट लिया था। वह बैंगलोर की टीम के साथ कोलकाता गए थे, लेकिन अनफिट होने के कारण उन्हें मौका नहीं दिया गया। टॉपले की जगह डेविड विली को टीम में जगह दी गई थी। टॉपले अब वापस अपने देश इंग्लैंड लौट चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स के मुख्य कोच संजय बांगर ने बताया- दुर्भाग्य से रीस को घर वापस जाना पड़ा, क्योंकि वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हमने उन्हें यहां रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन ट्रीटमेंट और मेडिकल स्पेशलिस्ट का सुझाव है कि वह कुछ समय के लिए खेल से दूर रहें।
टॉपले, विल जैक्स और रजत पाटीदार के बाद चोट के कारण सीजन से बाहर होने वाले रॉयल चैलेंजर्स के तीसरे खिलाड़ी हैं। आरसीबी ने रीस टॉपले के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल को टीम से जोड़ा है। वहीं, विशाक विजय कुमार रजत पाटीदार के रिप्लेसमेंट बने हैं। टॉपले को रॉयल चैलेंजर्स ने 1.9 करोड़ रुपये में साइन किया गया था, उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। आरसीबी को इससे पहले दो झटके और लग चुके हैं।
विज्ञापन
टॉपले का प्रोफेशनल करियर नियमित रूप से चोटों से ग्रस्त रहा है। पिछले साल वह एक वॉर्म-अप मैच से पहले बाउंड्री कुशन पर कदम रखते हुए टखना चोटिल कर बैठे थे और बाद टी20 विश्व कप खेलने से चूक गए थे। बांगर ने यह भी पुष्टि की कि वानिंदु हसरंगा 10 अप्रैल और जोश हेजलवुड 14 अप्रैल को टीम से जुड़ने की उम्मीद है। रॉयल चैलेंजर्स का अगला मैच 10 अप्रैल को घर में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ है और बांगर ने इस संभावना से इनकार नहीं किया कि हसरंगा उस गेम में शामिल हो सकते हैं। संजय बांगर के मुताबिक, हेजलवुड 17 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।