फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Reece Topley ruled out of IPL with shoulder injury; Third RCB player after Will Jacks, Rajat Patidar

IPL 2023: बैंगलोर को एक और झटका, यह तेज गेंदबाज चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर, पार्नेल और विजय बने रिप्लेसमेंट

Fri, 07 Apr 2023 06:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Apr 2023 06:10 PM IST
सार

अपने डेब्यू पर टॉपले ने दो ओवर गेंदबाजी की थी और 14 रन देकर एक विकेट लिया था। वह बैंगलोर की टीम के साथ कोलकाता गए थे, लेकिन अनफिट होने के कारण उन्हें मौका नहीं दिया गया। टॉपले की जगह डेविड विली को टीम में जगह दी गई थी।

विज्ञापन
IPL 2023: Reece Topley ruled out of IPL with shoulder injury; Third RCB player after Will Jacks, Rajat Patidar
ये खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। इंदौर के रजत पाटीदार के चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले भी लीग से बाहर हो चुके हैं। टॉपले दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल डेब्यू मैच में फील्डिंग के दौरान दायां कंधा डिस्लोकेट कर बैठे थे। मैच के बीच में ही वह काफी दर्द में दिखे थे और उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया था। 
विज्ञापन

IPL 2023: Reece Topley ruled out of IPL with shoulder injury; Third RCB player after Will Jacks, Rajat Patidar
कंधा चोटिल करने के बाद दर्द से कराहते रीस टॉपले - फोटो : IPL/BCCI
अपने डेब्यू पर टॉपले ने दो ओवर गेंदबाजी की थी और 14 रन देकर एक विकेट लिया था। वह बैंगलोर की टीम के साथ कोलकाता गए थे, लेकिन अनफिट होने के कारण उन्हें मौका नहीं दिया गया। टॉपले की जगह डेविड विली को टीम में जगह दी गई थी। टॉपले अब वापस अपने देश इंग्लैंड लौट चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स के मुख्य कोच संजय बांगर ने बताया- दुर्भाग्य से रीस को घर वापस जाना पड़ा, क्योंकि वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हमने उन्हें यहां रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन ट्रीटमेंट और मेडिकल स्पेशलिस्ट का सुझाव है कि वह कुछ समय के लिए खेल से दूर रहें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Reece Topley (@reecejwtopley)

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी बने रिप्लेसमेंट

टॉपले, विल जैक्स और रजत पाटीदार के बाद चोट के कारण सीजन से बाहर होने वाले रॉयल चैलेंजर्स के तीसरे खिलाड़ी हैं। आरसीबी ने रीस टॉपले के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल को टीम से जोड़ा है। वहीं, विशाक विजय कुमार रजत पाटीदार के रिप्लेसमेंट बने हैं। टॉपले को रॉयल चैलेंजर्स ने 1.9 करोड़ रुपये में साइन किया गया था, उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। आरसीबी को इससे पहले दो झटके और लग चुके हैं।

IND vs SA: Wayne Parnell Acknowledges Odisha's 'Hospitality' When Asked  This Question
विज्ञापन

टॉपले का प्रोफेशनल करियर नियमित रूप से चोटों से ग्रस्त रहा है। पिछले साल वह एक वॉर्म-अप मैच से पहले बाउंड्री कुशन पर कदम रखते हुए टखना चोटिल कर बैठे थे और बाद टी20 विश्व कप खेलने से चूक गए थे। बांगर ने यह भी पुष्टि की कि वानिंदु हसरंगा 10 अप्रैल और जोश हेजलवुड 14 अप्रैल को टीम से जुड़ने की उम्मीद है। रॉयल चैलेंजर्स का अगला मैच 10 अप्रैल को घर में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ है और बांगर ने इस संभावना से इनकार नहीं किया कि हसरंगा उस गेम में शामिल हो सकते हैं। संजय बांगर के मुताबिक, हेजलवुड 17 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed