फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Punjab Kings 'Report Crime' After Arshdeep Singh breaks 2 stumps, Mumbai Police Responds

IPL 2023: अर्शदीप ने स्टंप्स तोड़े तो PBKS ने शिकायत दर्ज करने की अपील की, मुंबई पुलिस से मिला मजेदार जवाब

Sun, 23 Apr 2023 05:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Apr 2023 05:56 PM IST
सार

अर्शदीप ने सिर्फ तिलक और नेहल को बोल्ड नहीं किया, बल्कि दोनों बार मिडिल स्टंप तोड़ दिए। ऐसे में अंपायर को दोनों बार नए स्टंप्स लगाने पड़े। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

विज्ञापन
IPL 2023: Punjab Kings 'Report Crime' After Arshdeep Singh breaks 2 stumps, Mumbai Police Responds
अर्शदीप सिंह ने दो स्टंप तोड़ दिए - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शनिवार को घातक गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट झटके। इनमें आखिरी यानी 20वें ओवर में तिलक वर्मा और नेहल वढेरा के विकेट भी शामिल हैं। अर्शदीप को 20वें ओवर में 16 रन बचाने थे और उन्होंने सिर्फ दो रन खर्च किए। पंजाब ने यह मैच 13 रन से अपने नाम किया। अर्शदीप ने सिर्फ तिलक और नेहल को बोल्ड नहीं किया, बल्कि दोनों बार मिडिल स्टंप तोड़ दिए। ऐसे में अंपायर को दोनों बार नए स्टंप्स लगाने पड़े। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। हर कोई अर्शदीप की तारीफ कर रहा है। इसी बीच पंजाब किंग्स का भी एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस पर मुंबई पुलिस के मजेदार जवाब ने लोगों को दिल जीत लिया।
विज्ञापन


दरअसल, पंजाब किंग्स ने ट्वीट कर लिखा- हे मुंबई पुलिस! हम एक जुर्म रिपोर्ट कराना चाहते हैं। इसके साथ पंजाब ने स्टंप टूटने का फोटो शेयर किया। जवाब में मुंबई ने इसी रीट्विट करते हुए लिखा- एक्शन कानून को तोड़ने पर लिया जाता है, स्टंप तोड़ने पर नहीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 28 गेंदों में 41 रन और कप्तान सैम करन ने 29 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। कैमरन ग्रीन ने 43 गेंदों में 67 रन, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। 

आखिरी ओवर में अर्शदीप ने दो स्टंप तोड़े
आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन बनाने थे। मुंबई की ओर से क्रीज पर तिलक वर्मा और टिम डेविड मौजूद थे। गेंदबाजी अर्शदीप सिंह कर रहे थे। पहली गेंद पर टिम डेविड ने एक रन लिया। अगली गेंद पर तिलक वर्मा कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने तिलक को क्लीन बोल्ड किया। तिलक तीन रन बना सके।

WATCH: Arshdeep Singh breaks middle-stump twice in two balls, defends 15 in  final over for PBKS vs MI - Sportstar

अर्शदीप ने इस यॉर्कर गेंद पर मिडिल स्टंप बीच से तोड़ दिया। इसके बाद स्टंप बदला गया। चौथी गेंद पर अर्शदीप ने नेहल वढेरा को भी यॉर्कर फेंकी और फिर से मिडिल स्टंप बीच से तोड़ दिया। इसके बाद फिर से स्टंप बदला गया। नेहल खाता नहीं खोल सके। पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने कोई रन नहीं दिया। आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने एक रन लिया। इस तरह अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन खर्च किए और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। पंजाब ने 13 रन से मैच अपने नाम किया।

IPL 2023: Arshdeep Breaks Middle Stump Twice Consecutively, Twitter Reacts

वानखेड़े में हिसाब बराबर
मुंबई और पंजाब के बीच अब तक आईपीएल में कुल 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से दोनों ने 15-15 मैच जीते हैं। वहीं, वानखेड़े में दोनों टीमें 10 बार आमने-सामने आई हैं। पंजाब ने पांच और मुंबई ने भी पांच मैच जीते हैं। इस जीत के साथ पंजाब के सात मैचों के बाद चार जीत और तीन हार के साथ आठ अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं, मुंबई छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ सातवें स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed