फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Points Table Update Orange cap Purple Cap Holders List After DC vs MI Full Details

IPL 2023 Points Table: मुंबई का खुला खाता, ऑरेंज कैप की रेस में धवन के करीब पहुंचे वॉर्नर, देखें अंक तालिका

Wed, 12 Apr 2023 09:16 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 12 Apr 2023 09:16 AM IST
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स चार मैच में तीन जीत और एक हार के बाद छह अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। राजस्थान रॉयल्स की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के बाद चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

विज्ञापन
IPL 2023 Points Table Update Orange cap Purple Cap Holders List After DC vs MI Full Details
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 16वें सीजन के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया। मंगलवार (11 अप्रैल) को कैपिटल्स के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में मिली इस जीत से मुंबई का अंक तालिका में खाता खुल गया है। आखिरी गेंद तक चले मैच को उसने छह विकेट से अपने नाम किया। मुंबई के खिलाफ मिली हार दिल्ली की सीजन में चौथी शिकस्त है। अभी तक चार मैचों में उसे एक भी जीत नहीं मिली।
विज्ञापन


लखनऊ सुपर जाएंट्स चार मैच में तीन जीत और एक हार के बाद छह अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। राजस्थान रॉयल्स की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के बाद चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस के चार अंक हैं। दोनों क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के भी चार अंक हैं और वह पांचवें नंबर पर काबिज है।
विज्ञापन


आईपीएल की अंक तालिका के लिए यहां क्लिक करें

IPL 2023 Points Table Update Orange cap Purple Cap Holders List After DC vs MI Full Details
डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल - फोटो : IPL/BCCI
दूसरे नंबर पर पहुंचे डेविड वॉर्नर
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ऑरेंज कैप के मामले में शीर्ष पर हैं। उनके तीन मैचों में की तीन पारियों में 225 रन है। धवन का औसत भी 225 का है। उन्होंने 149.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। तीन मुकाबले में उनके दो अर्धशतक हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 47 गेंद पर 51 रन की पारी खेलने वाले डेविड वॉर्नर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके चार मैचों में 209 रन हैं। वॉर्नर का औसत 52.25 और स्ट्राइक रेट 114.83 का है। ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ हैं। ऋतुराज ने तीन मैचों में 94.50 की औसत से 189 रन बनाए हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (11-4-2023 तक)
टूर्नामेंट के टॉप-5 बल्लेबाज (4-4-2023 तक)
बल्लेबाज टीम मैच रन
शिखर धवन पंजाब किंग्स 3 225
डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स 4 209
ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स 3 189
फाफ डुप्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 175
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 164
विज्ञापन

IPL 2023 Points Table Update Orange cap Purple Cap Holders List After DC vs MI Full Details
विकेट लेने के बाद लखनऊ के गेंदबाज मार्क वुड - फोटो : IPL/BCCI
गेंदबाजों में मार्क वुड शीर्ष पर
दिल्ली-मुंबई के बीच मैच के बाद गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के मार्क वुड अभी भी शीर्ष पर हैं। वह तीन मैचों में नौ विकेट हासिल कर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल दूसरे नंबर पर हैं। उनके तीन मुकाबलों में आठ विकेट हैं। गुजरात टाइटंस के राशिद खान आठ विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (11-4-2023 तक)
गेंदबाज टीम मैच विकेट
मार्क वुड लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 9
युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स 3 8
राशिद खान गुजरात टाइटंस 3 8
रवि बिश्नोई लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 6
सुनील नरेन कोलकाता नाइटराइडर्स 4 6

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed