IPL 2023 Opening Ceremony: ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना का भी दिखेगा जलवा, अब तक इन सितारों के नाम तय
IPL 2023 Opening Ceremony: आईपीएल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगी। अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली मंदाना दक्षिण भारत की फिल्मों से प्रसिद्ध हुईं।
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगी। अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली मंदाना दक्षिण भारत की फिल्मों से प्रसिद्ध हुईं। हाल ही में उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। करीब एक लाख दर्शकों के सामने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंदाना का जलवा दिखेगा।
Get ready for a dazzling and unforgettable evening 🎇@iamRashmika will be performing LIVE during the #TATAIPL Opening Ceremony at the biggest cricket stadium in the world - Narendra Modi Stadium! 🏟️
विज्ञापन विज्ञापन
🗓️ 31st March, 2023 - 6 PM on @StarSportsIndia & @JioCinema pic.twitter.com/nNldHV3hHb — IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2023
रश्मिका से पहले मशहूर गायक अरिजीत सिंह और मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के समारोह में भाग लेने की पुष्टि हो चुकी है। आईपीएल ने बुधवार (29 मार्च) को सबसे पहले तमन्ना भाटिया को लेकर जानकारी दी थी। फिर अरिजीत सिंह का नाम सामने आया। अरिजीत के बारे में किसी ने कयास नहीं लगाए थे। वह मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन गायकों में एक हैं।
Get ready to rock & roll! 🎶
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2023
To celebrate the biggest cricket festival, @arijitsingh will be performing LIVE during the #TATAIPL Opening Ceremony at the biggest cricket stadium in the world - Narendra Modi Stadium! 🏟️
🗓️ 31st March, 2023 - 6 PM on @StarSportsIndia & @JioCinema pic.twitter.com/K5nOHA2NJh
Join @tamannaahspeaks in the incredible #TATAIPL Opening Ceremony as we celebrate the biggest cricket festival at the biggest cricket stadium in the world - Narendra Modi Stadium! 🏟️ 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2023
31st March, 2023 - 6 PM IST on @StarSportsIndia & @JioCinema
Make sure to tune in & join! 👌 pic.twitter.com/u9HtOcD9tm
WPL में कृति और कियारा ने किया था परफॉर्म
इससे पहले महिला प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन समारोह में अभिनेत्री कृति सेनन, कियारा आडवाणी और पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने परफॉर्म किया था। आईपीएल की बात करें तो उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले सभी कप्तान अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान ट्रॉफी के साथ सभी खड़े दिखाई दिए। हालांकि, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा वहां नहीं पहुंचे।
टीवी पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर आईपीएल के मैच और उद्घाटन समारोह को देख सकते हैं।
आईपीएल की लाइव-स्ट्रीमिंग का अधिकार भारत में वॉयकाम 18 के पास है। आप जियो सिनेमा (Jio Cinema) के एप या उसके वेबसाइट पर मैच और उद्घाटन समारोह को देख सकते हैं। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
जियो सिनेमा पर आईपीएल का प्रसारण होगा। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच और ओपनिंग सेरेमनी को देख सकते हैं।