फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 IPL fans will be able to watch match for free on Jio Cinema app can also enjoy it in 4k

IPL 2023: आईपीएल फैंस के लिए खुशखबरी! Jio पर फ्री में देख पाएंगे मैच, 4k में भी उठा सकते हैं लुत्फ

Wed, 22 Feb 2023 02:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Feb 2023 02:07 PM IST
सार

रिलायंस जियो ने बताया कि यूजर्स 4K रेजॉल्यूशन में मैच को देख सकते हैं। इससे पहले आईपीएल के ऑनलाइन प्रसारण के राइट्स डिज्नी+हॉटस्टार के पास थे। उस प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए यूजर्स को भुगतान करना पड़ता था।

विज्ञापन
IPL 2023 IPL fans will be able to watch match for free on Jio Cinema app can also enjoy it in 4k
महेंद्र सिंह धोनी और ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च को होना है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 मई को होगा। टूर्नामेंट से पहले फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। वह फ्री में मैचों को देख सकते हैं। स्टार इंडिया के पास टीवी और वायाकॉम 18 के पास डिजिटल राइट्स हैं। वायाकॉम 18 मैचों का ऑनलाइन प्रसारण जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर करेगा।
विज्ञापन


रिलायंस जियो ने बताया कि यूजर्स 4K रेजॉल्यूशन में मैच को देख सकते हैं। इससे पहले आईपीएल के ऑनलाइन प्रसारण के राइट्स डिज्नी+हॉटस्टार के पास थे। उस प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए यूजर्स को भुगतान करना पड़ता था। जियो सिनेमा ने पिछले साल के अंत में दुनिया के सबसे बड़े खेल टूर्नामेंट कहे जाने वाले फुटबॉल विश्व कप का प्रसारण किया था।
विज्ञापन


कंपनी ने बताया है कि जियो सिनेमा यूजर्स 12 भाषाओं में स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। इसमें अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी शामिल है। यूजर्स अपनी पसंद की भाषा को चुन सकते हैं। इसके अलावा स्क्रीन पर दिखने वाले आंकड़ों को भी अपनी भाषा में देख सकते हैं। जियो सिनेमा एप को यूजर्स मोबाइल के अलावा कंप्यूटर और स्मार्ट टीवी पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पैकेज में बिके थे मीडिया राइट्स
बीसीसीआई ने मीडिया राइट्स चार पैकेज में बेचे थे। बोर्ड को मीडिया राइट्स से कुल 48,390 करोड़ रुपये मिले थे। स्टार इंडिया ने 23,575 करोड़ रुपये में टीवी राइट्स को अपने नाम किया था। वहीं, वायाकॉम 18 ने 23, 758 करोड़ रुपये में डिजिटल राइट्स पर कब्जा किया था। वायाकॉम ने ही पैकेज-सी को भी अपने नाम किया। उसने इसके लिए 2991 करोड़ रुपये की बोली लगाई। वहीं, पैकेज-डी को वायाकॉम ने टाइम्स इंटरनेट के साथ मिलकर 1324 करोड़ में खरीदा।


पैकेज-ए में भारत के लिए टीवी राइट्स और पैकेज-बी में भारत के लिए डिजिटल राइट्स हैं। पैकेज-सी में चुनिंदा 18 मैच (नॉन-एक्सक्लूसिव) और पैकेज-डी में विदेशों में टीवी और डिजिटल राइट्स शामिल हैं। पैकेज-डी का अधिकार पाने वाली रिलायंस की स्वामित्व वाली वायकॉम 18 ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में मैचों का प्रसारण करेगी। वहीं, टाइम्स इंटरनेट मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका के साथ अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों में मैचों के प्रसारण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed