फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Gujarat Titans Kane Williamson badly injured while fielding against Chennai Super Kings Ahmedabad

IPL 2023: गुजरात टाइटंस को पहले ही मैच में लगा झटका! फील्डिंग के समय बुरी तरह घायल हुए केन विलियम्सन

Fri, 31 Mar 2023 09:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Fri, 31 Mar 2023 09:09 PM IST
सार

चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर आई। टूर्नामेंट के पहले ही दिन उसके अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन बुरी तरह घायल हो गए। इस कारण उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा।

विज्ञापन
IPL 2023 Gujarat Titans Kane Williamson badly injured while fielding against Chennai Super Kings Ahmedabad
चोट के बाद केन विलियम्सन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज शुक्रवार (31 मार्च) को हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के बाद गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के लिए बुरी खबर आई। टूर्नामेंट के पहले ही दिन उसके अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन बुरी तरह घायल हो गए। इस कारण उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा।
विज्ञापन


मैच के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर विलियम्सन बाउंड्री पर चोटिल हो गए। जोशुआ लिटिल की गेंद पर चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने ऊंचा शॉट लगाया। ऐसा लगा कि गेंद छह रन के लिए बाहर चली जाएगी, लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े केन विलियम्सन ने उछलते हुए गेंद को पकड़ लिया। जैसे ही वह सीमा रेखा के बाहर गिरने वाले थे, उन्होंने गेंद को अंदर की तरफ फेंक दिया। छह रन तो विलियम्सन ने बचा लिए, लेकिन अपना घुटना चोटिल करवा बैठे।
विज्ञापन

IPL 2023 Gujarat Titans Kane Williamson badly injured while fielding against Chennai Super Kings Ahmedabad
विलियम्सन को ले जाते सपोर्ट स्टाफ के सदस्य - फोटो : IPL/BCCI
विलियम्सन बाउंड्री से बाहर गिरने के बाद कराहने लगे। यह देखकरए गुजरात के कई खिलाड़ी उनके पास पहुंच गए। टीम के फिजियो भी विलियम्सन के पास गए। यहां तक कि विपक्षी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के फिजियो ने विलियम्सन की मदद की। ऐसा लगा कि विलियम्सन की चोट गंभीर है तो उन्हें दो खिलाड़ी सहारा देखकर मैदान से बाहर ले गए।

मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के मेंटर गैरी कर्स्टन से विलियम्सन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चोट ठीक नहीं लग रही, लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। अभी इस बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया। कर्स्टन ने यह भी कहा कि किसी भी टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो वह दुख की बात होती है। हम इस तरह मैदान पर किसी को चोटिल होता नहीं देखना चाहते। मैच की बात करें गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed