फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Chennai Super Kings batsman Ambati Rayudu announces retirement before final against Gujarat Titans

IPL 2023: अंबाती रायुडू ने किया संन्यास का एलान, गुजरात के खिलाफ फाइनल होगा आखिरी आईपीएल मैच

Mon, 29 May 2023 12:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 29 May 2023 12:46 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स के अंबाती रायुडू को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। वह 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य थे। इसके अलावा जब चेन्नई सुपरकिंग्स 2018 और 2021 में विजेता बनी थी तो वह धोनी के साथ थे।

विज्ञापन
IPL 2023 Chennai Super Kings batsman Ambati Rayudu announces retirement before final against Gujarat Titans
अंबाती रायुडू - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया है। रायुडू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच से ठीक पहले संन्यास की घोषणा की। रायुडू ने ट्वीट करते हुए अपने दोनों टीमों चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस को धन्यवाद कहा। रायुडू ने यह भी कहा कि इस बार वह अपने फैसले को नहीं बदलेंगे। रायुडू का आखिरी मैच रविवार को होने वाला था, लेकिन बारिश की वजह से यह मुकाबला नहीं हो सका और अब यह मैच सोमवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


अंबाती रायुडू ने ट्वीट में लिखा, ''दो बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स, 204 मैच, 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, आठ फाइनल, पांच ट्रॉफी। उम्मीद है कि आज रात छठी ट्रॉफी मिलेगी। यह एक शानदार सफर रहा है। मैंने यह फैसला किया है कि आज रात होने वाला फाइनल मैच आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा। मैंने इस टूर्नामेंट में खेलने का आनंद हमेशा उठाया। आप सभी का शुक्रिया।''
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम का सदस्य रहे रायुडू
चेन्नई सुपरकिंग्स के अंबाती रायुडू को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। वह 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य थे। इसके अलावा जब चेन्नई सुपरकिंग्स 2018 और 2021 में विजेता बनी थी तो वह धोनी के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed